Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिम्फनी लिमिटेड ने वर्ल्ड एनर्जी कंजर्वेशन डे पर एक नया मिशन “27° सेल्सियस वर्ल्ड” का किया पहल

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] दुनिया की सबसे बड़ी एयर-कूलर कम्पनी  सिम्फनी लिमिटेड ने सबको सुलभ, किफायती और संधारणीय  कूलिंग समाधान प्रदान करने वाले मिशन के साथ “27° सेल्सियस वर्ल्ड” नामक पहल घोषित की है। इस पहल का मूल लोकाचार ऐसी कूलिंग पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है, जो ग्लोबल वार्मिंग की वजह नहीं बनतीं। वर्ल्ड मीटियोरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन (डब्लूएमओ) की हाल ही में जारी की गई ग्लोबल क्लाइमेट 2021 रिपोर्ट का हाल देखते हुए इस पहल का महत्व विशेष रूप से बढ़ जाता है, क्योंकि रिपोर्ट बताती है कि औद्योगिक क्रांति के बाद से पिछले सात साल ही सर्वाधिक गर्म साबित हुए हैं। ‘नासा’ द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार उच्च तापमान में काम करने से किसी भी व्यक्ति की उत्पादकता बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। रिपोर्ट बताती है कि अपने परिवेश का 27 डिग्री सेल्सियस तापमान होना मनुष्यों के लिए एक आदर्श स्थिति होती है, जिसमें वे सर्वाधिक फलदायक और रचनात्मक हो सकते हैं। यदि यह तापमान बरकरार न रखा जाए, तो कोई भी व्यक्ति अपने आउटपुट में 40% तक शुद्धता गंवा सकता है। नई पहल के माध्यम से एक ऐसा किफायती एवं इको-फ्रेंडली कूलिंग समाधान प्रदान करके सबको आराम दिलाना सिम्फनी का उद्देश्य है, जो परिवेश के इस तापमान को बरकरार रखता है।

         सिम्फनी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ श्री अमित कुमार कहते हैं, “हम “27° सेल्सियस वर्ल्ड” पहल को लॉन्च करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस पहल के साथ पर्यावरण हितैषी कूलिंग समाधान प्रदान करने का मिशन जुड़ा हुआ है, जो परंपरागत कूलिंग समाधानों के मुकाबले 90% तक कम बिजली की खपत करता है। हमारी आर & डी टीम एक छोटे कमरे से लेकर एक बड़े उद्योग  जैसे फैक्ट्री, रेस्टोरेंट, आदि के लिए निर्बाध और संधारणीय कूलिंग समाधान सुनिश्चित करने हेतु लगातार नवाचार कर रही है। अपनी प्रतिबद्धता की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने के लिए हम एक जैसी सोच रखने वाले भागीदारों और समुदायों के साथ सहभागिता कर रहे हैं। हम अपने मिशन के दम पर इकोसिस्टम में फर्क डालने और ऐसे संधारणीय समाधान तैयार करने की उम्मीद करते हैं, जो व्यक्तियों और कारोबारों के फूलने-फलने में मदद करें।”

              कंपनी ने सोशल मीडिया पर  एक वीडियो भी लॉन्च किया है, जो क्लाइमेट चेंज के विनाशकारी प्रभावों को दर्शाता है और दिखाता है कि नवाचार करना तथा मिलजुल कर ऐसे समाधान तैयार करना किस लिए अनिवार्य है, जो प्रकृति को कोई नुकसान पहुंचाए बिना हमारे जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकें। इस मिशन में योगदान करते हुए सिम्फनी लिमिटेड ने हाल ही में “सिम्फनी फॉरेस्ट पार्क” लॉन्च किया है, जो अहमदाबाद में स्थित है। विदेशी प्रजातियों के हरे भरे पेड़-पौधों वाले इस घने फॉरेस्ट पार्क को इलाके का प्रदूषण और कार्बन फुटप्रिंट घटाने के उद्देश्य से शहर के बीचों-बीच स्थापित किया गया है।

संबंधित पोस्ट

पांच लाख वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर निकालने का मनपा ने लिया महत्वकांक्षी निर्णय

Aman Samachar

देशी शराब के अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई के वाबजूद शराब माफिया बेख़ौफ़ 

Aman Samachar

10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा 4 मार्च से 30 मार्च 2022 के दौरान कराने की घोषणा

Aman Samachar

मनसुख हिरेन की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी संशय बरकार  ,  विसरा जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा 

Aman Samachar

सिडबी ने सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड के तहत महाराष्ट्र सरकार को 600 करोड़ रुपये की पहली मंजूरी प्रदान की

Aman Samachar

इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पीएनबी ने पेश किया सेफ्टी रिंग तंत्र

Aman Samachar
error: Content is protected !!