Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

प्रिया वीडियो भोजपुरी चैनल पर देखें फ्री में फ़िल्म मोर पिया हरजाई

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  छठ पर्व के पावन अवसर पर नवचर्चित निर्देशक अनिल कमल चौहान के निर्देशन में बनीं फ़िल्म मोर पिया हरजाई प्रिया वीडियो भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई।डिजिटली यूट्यूब पर यह फ़िल्म मुफ़्त में उपलब्ध हैं।दर्शकों को फ़िल्म का काफी समय से इंतजार रहा हैं।चूँकि,फ़िल्म के ट्रैलर और गानें पूर्व में ही प्रिया वीडियो भोजपुरी चैनल पर रिलीज की जा चुकी हैं।
               जिस पर दर्शकों की साकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और दर्शकों को ट्रैलर व गानें काफी पसंद आयें।जिसके उपरांत दर्शकों की माँग को देखते हुए पूरी फिल्म रिलीज की गई।यह एक पारिवारिक व मनोरंजक फ़िल्म हैं।जो बहुत ही मनोरंजक अंदाज में निर्मित की गयी हैं।फ़िल्म के बारें में निर्देशक अनिल कमल चौहान ने कहा कि दर्शकों को फ़िल्म में एक्शन,रोमांस और कॉमेडी के साथ भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा।इस फ़िल्म रिलीज के बाद अनिल कमल चौहान की अन्य फिल्मों की तैयारी में जुट चुके हैं।इनकी अन्य फिल्में भी बनकर तैयार हैं।जबकि,कुछ फिल्मों के शूटिंग की भी योजना हैं।
             फ़िल्म में संजय भट्ट,अजीत सिंह,अंतरा शर्मा,प्रियंका मेहरा, आनंद मोहन,अली खान व अन्य ने उम्दा अभिनय किया हैं।जबकि,फ़िल्म में ग्लोरी मोहन्ता के दो आइटम सॉन्ग भी हैं।फ़िल्म में कुल 9 गानें हैं।जिनके गायक व गायिका गुंजन सिंह,मोहन राठौर,अलोक कुमार,अमित सिंह एम्मी,इंदु सोनाली,अंतरा सिंह प्रियंका,अमृता दीक्षित क्रमशः हैं।
जबकि,गीतकार पंकज प्रियदर्शी,अशोक सिन्हा और डॉ. कुमार रौशन हैं।फ़िल्म के निर्माता शैलेन्द्र कुमार पंडित,सूजय कुशवाहा हैं।निर्देशक अनिलकमल चौहान,संगीत निर्देशक अभिषेक चौधरी,डीओपी अमिताभ चन्द्रा और मनीष मुस्कान हैं।

संबंधित पोस्ट

पेडिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करके ठाणे-मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी से मुक्त बनाया जाएगा – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर से पूर्व विलासराव देशमुख अभय योजना का लाभ उठाने का अवसर 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतला गिरने की घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

527 टैंकरों से राज्य 634 गांवों व 1396 वाडियों में जलापूर्ति शुरू 

Aman Samachar

श्‍याम स्‍टील ने लॉन्‍च किया नया कैम्‍पेन “अपना घर’’ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!