Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आनलाईन मतदाता पंजीकरण में फर्जीवाडा करने वाले 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे जिले के 137-भिवंडी पूर्व और 151-बेलापुर विधानसभा क्षेत्रों में ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण के लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करने वाले 28 लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया है। इसमें भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 6 और बेलापुर विधानसभा क्षेत्र में 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है . यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना कदम ने दी है।
जिले की 137-भिवंडी निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी उप तहसीलदार विट्ठल गोसावी ने भिवंडी के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में 6 व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, यह इंगित करने के बाद कि मतदाता सूची के संक्षिप्त संशोधन के तहत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के साथ फर्जी दस्तावेज संलग्न किए गए थे।  इसी तरह 151-बेलापुर निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी उप तहसीलदार राजश्री पेडनेकर की शिकायत पर सीबीडी बेलापुर थाने में 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

संबंधित पोस्ट

वसंत पंचमी पर नन्हें बच्चों ने किया सरस्वती पूजा

Aman Samachar

धनबाद में भोजपुरी फ़िल्म दिल तुझको पुकारें की शूटिंग पूरी

Aman Samachar

पोस्टकार्ड्स फ्रॉम मेघालय’ का प्रीमियर नेशनल ज्योग्राफिक पर किया जाएगा प्राकृतिक वैभव

Aman Samachar

जिले के 16 अनधिकृत माध्यमिक विद्यालयों को बंद करने का शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश 

Aman Samachar

कोपरखैरणे विभाग में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar

गरीब छात्रों के भाग्य से खिलवाड़ करने वाली फर्जी यूनिवर्सिटी रैकेट का भंडाफोड़ – मर्जिया शानू पठान

Aman Samachar
error: Content is protected !!