Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के पिसे पंपिंग स्टेशन की आवश्यक साफ़ सफाई और कीचड़ हटाने एवं केन्द्र में तत्काल रखरखाव व मरम्मत कार्य के लिये बुधवार 15 दिसम्बर 2021 को प्रातः 9.00 बजे से गुरुवार 16 दिसम्बर 2021 को प्रातः 9.00 बजे तक जलापूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
जलापूर्ति बंद रहने के कारण बुधवार 15 दिसंबर, 2021 को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इंदिरानगर, श्रीनगर, लोकमान्य नगर, रामनगर, सीपी तालाब , किसन नगर, घोड़बंदर रोड, पाटलीपाड़ा, हीरानंदानी इस्टेट, समतानगर, आकृति, सिद्धेश्वर, जॉनसन, इटरनिटी , ब्रह्माण्ड , गायमुख, बालकुम, कोलशेत, आजादनगर आदि इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। साथ ही रितु पार्क, जेल, साकेत, रुस्तमजी, कलवा और मुंब्रा क्षेत्रों में बुधवार की रात नौ बजे से गुरुवार की सुबह नौ बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। इस बंद के चलते अगले एक से दो दिनों तक पानी की आपूर्ति कम दबाव से होने की आशंका है। मनपा के जलापूर्ति विभाग की ओर से नागरिकों से इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए सहयोग की अपील की गयी है।

संबंधित पोस्ट

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड दे सकता है कई बीमारियों को न्योता, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं कंट्रोल

Admin

फंड्सइंडिया के सीईओ श्री गिरिराजन मुरुगन का एलआईसी आईपीओ बारे में विचार

Aman Samachar

नवरात्रि में सभी जाति , सर्वधर्म की एकता का प्रतीक बना इको विस्टा सांस्कृतिक मंडल

Aman Samachar

ठाणे में 25 गणपति विसर्जन स्थानों पर 1,192 नागरिकों का एंटीजन टेस्टिंग 

Aman Samachar

चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या मामले में 9 लोग गिरफ्तार

Aman Samachar

कलवा मनीषा नगर में म्हाडा के विकास करने से लोगों के अधिकार का घर मिलेगा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!