Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

धनबाद में भोजपुरी फ़िल्म दिल तुझको पुकारें की शूटिंग पूरी

मैथन (धनबाद) , श्याम फ़िल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म दिल तुझको पुकारें की शूटिंग मैथन धनबाद में सफलतापूर्वक पूरी की गई। बीतें दिनों से लगातार मैथन सहित धनबाद के विभिन्न सुंदर व मनोरम स्थलों पर इस फ़िल्म की शूटिंग हो रही थी। जो अब समाप्त हो चुकी हैं। फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन अब जोर शोर के साथ किया जाएगा। जिसके उपरांत फ़िल्म प्रदर्शित की जाएगी। इस भोजपुरी फ़िल्म में कई लोकप्रिय व चर्चित कलाकारों ने अभिनय किया हैं। यह एक पारिवारिक व मनोरंजक फ़िल्म हैं,जो प्रेम कहानी पर आधारित हैं।एक्शन,रोमांस,कॉमेडी से भरपूर यह फ़िल्म दर्शकों को बहुत जल्द देखने को मिलेगी। फ़िल्म के मुख्य नायक अर्धांगिनी चर्चित अभिनेता सूरज सम्राट हैं।जिन्होंने अर्ध दर्जन से भी अधिक फिल्में की हैं। जिनमें से कई रिलीज होने को हैं। फ़िल्म की मुख्य नायिका तनु श्री हैं,जिन्होंने भोजपुरी फ़िल्म जगत में काफी फिल्में की हैं। इसके अतिरिक्त अयाज खान,के.के गोस्वामी,राजकपूर शाही,श्रद्धा नवल,विद्या सिंह,मिथिलेश सिंह,बंधु खन्ना,धामा वर्मा,राहुल श्रीवास्तव,साहब लालधारी व अन्य इस फ़िल्म में अभिनय करते दिखेंगे। इस फ़िल्म के निर्माता श्याम फ़िल्म एंटरटेनमेंट,निर्देशक श्याम सुंदर,मुख्य सहायक निर्देशक चंदन कश्यप,एक्शन डायरेक्टर अली मंसूर,लेखक रामचंद्र सिंह,गीतकार पंकज प्रियदर्शी,संगीतकार छोटे बाबा,डीओपी एम नागेंद्र,कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी,कार्यकारी निर्माता संजय कुमार,पीआरओ रामचंद्र यादव व कुमार युडी और मीडिया पार्टनर पॉलीवुड सिनेमा हैं।

संबंधित पोस्ट

मुंबई में बिजली की कमी दूर करने के तरीके तलाशने की जरुरत – निनाद पितले

Aman Samachar

ठेकेदारों और मनपा प्रशासन की लापरवाही से लोगों में घुसा बारिश का पानी

Aman Samachar

PNB, EaseMyTrip ने PNB EMT क्रेडिट कार्ड पेश करने के लिए साझेदारी की

Aman Samachar

समय पूर्व मनपा चुनाव न होने से प्रशासक नियुक्त करने की संभावना बढ़ी , गेंद नगर विकास विभाग के पाले में 

Aman Samachar

नवजात बच्ची को डेढ़ लाख रूपये में बेचने वाले माता पिता समेत छः गिरफ्तार

Aman Samachar

प्रभारी सहायक आयुक्त की सांठगांठ से शुरू अनधिकृत इमारत का निर्माण

Aman Samachar
error: Content is protected !!