Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले के 16 अनधिकृत माध्यमिक विद्यालयों को बंद करने का शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश 

ठाणे [ युनिस खान  ] जिला परिषद के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020-21 के लिए निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार जिले के 16 अनधिकृत स्कूलों की सूची घोषित की है।  माध्यमिक शिक्षा अधिकारी ललिता दहितुले ने संबंधित संस्थान संचालकों को आदेश दिया है कि वे अपने संस्थान द्वारा शुरू किए गए अनाधिकृत माध्यमिक विद्यालयों व कक्षाओं को तत्काल बंद कर माध्यमिक शिक्षा विभाग को गारंटी पत्र जमा करें। वहीं श्रीमती दहितुले ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अनधिकृत स्कूलों में प्रवेश न कराएं।
        जिले के अनधिकृत माध्यमिक विद्यालयों में सेंट पॉल इंग्लिश सेकेंडरी हाई स्कूल चिंचपाड़ा नवी मुंबई मानकक्षेत्र अंग्रेजी माध्यमिक विभाग, श्री साई ज्योति माध्यमिक विद्यालय, कोपरखैरने अंग्रेजी माध्यमिक विभाग , अल मुनिहाज माध्यमिक उच्च विद्यालय, बेलापुर, नवी मुंबई, अंग्रेजी विभाग, प्रगति विद्यामंदिर अंबरनाथ, मराठी विभाग,  अद्वितीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, कल्याण, अंग्रेजी विभाग, आदर्श विद्यालय, लोढ़ा हेवन (मराठी) कल्याण, मराठी विभाग , पारसिक स्पेशल स्कूल, मीरा भाईदार नगर क्षेत्र अंग्रेजी विभाग , पारसिक स्पेशल स्कूल, मीरा भाईदार नगर क्षेत्र अंग्रेजी विभाग , आरकॉम इस्माइक स्कूल, ठाणे नगर क्षेत्र, अरुण ज्योत स्कूल ठाणे नगर क्षेत्र हिंदी माध्यमिक विभाग अनौपचारिक , स्टार इंग्लिश हाई स्कूल, ठाणे नगर क्षेत्र , नालंदा हिंदी स्कूल, ठाणे नगर क्षेत्र, हिंदी विभाग, होली मारिया कॉन्वेंट हाई स्कूल, ठाणे नगर क्षेत्र अंग्रेजी माध्यमिक विभाग अनधिकृत , सिम्बायोसिस कॉन्वेंट हाई स्कूल, सुंदरबन, दिवा दतिवली, ठाणे नगर क्षेत्र अंग्रेजी माध्यमिक विभाग अनधिकृत , आत्मान अकादमी, ठाणे नगर क्षेत्र , राष्ट्रीय अंग्रेजी स्कूल, दापोडे, तालुका  भिवंडी, विवेकानंद इंग्लिश हाई स्कूल, भिवंडी नगर क्षेत्र अंग्रेजी विभाग आदि शामिल है।
        इन विद्यालयों के विद्यालय प्रशासकों द्वारा अनाधिकृत विद्यालयों ,कक्षाओं को अविलंब बंद करने की स्थिति में संबंधित संस्था संचालकों के विरुद्ध बच्चों की मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 18(5) एवं 19(1) के प्रावधानों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार देगी 2 लाख रूपये का अनुदान

Aman Samachar

मैनेजर के खिलाफ मालिक ने कराया पौने दो करोड़ रूपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Aman Samachar

लेग्रैंड इंडिया ने अपने 12वें अत्याधुनिक अनुभव केंद्र इनोवाल का उद्घाटन किया

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन को ऐतिहासिक स्थल के रूप में पुनार्विक्सित करने की मंजूरी – विनय सहस्रबुद्धे 

Aman Samachar

यह सरकार कलाकारों को अवसर देने के साथ उनका सम्मान भी करती है –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

सिम्फनी लिमिटेड की पहली तिमाही में अब तक सबसे बड़ी कंसॉलिडेटेड और स्टैंडएलोन बिक्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!