Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पावरलूम नगरी में ब्रांडेड मिल के नकली कपडे जब्त

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर पावरलूम उद्योग का शहर है। शहर के विभिन्न पावरलूम कारखानों में ब्रांडेड कपड़े बनाऐ जाते है.सियाराम कम्पनी की शिकायत के उपरांत नारपोली पुलिस ने अंजुर फाटा स्थित गोदाम से सियाराम कंपनी के नकली कपड़े भारी मात्रा में जब्त किया है

             मिली जानकारी के अनुसार अंजूर फाटा स्थित धारणी आर्केड में चौधरी टेक्सटाइल नामक कंपनी के गोदाम में सियाराम कंपनी और लेनीन ब्रांडेड कंपनी के नकली कपड़े बिक्री होने की जानकारी मिली थी. जानकारी के उपरांत इंडियन कॉपीराईट प्रोटेक्शन अँटी पायरेसी सेल के रामजीत गुप्ता ने नारपोली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल को जानकारी दी.नारपोली पुलिस ने उक्त गोदाम पर छापा मारकर सियाराम व लेनिन ब्रांड लिखा 1 करोड़ 1 लाख 17 हजार 435 रुपये कीमत के कपड़े जब्त किया है.पुलिस ने गोदाम चालक जमाल अहमद कमरुद्दीन खान व गुरुचरण सतनाम सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.मामले की जांच नारपोली पुलिस कर रही है.

संबंधित पोस्ट

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक गुलदस्ते के फूल- आबू आसिम आजमी

Aman Samachar

मानसून से पहले कोपरी में सभी कार्य पूरा करने के अतिरिक्त मनपा आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी समरवाला शरबत के स्वाद के साथ करें बचपन की यादें ताजा ,बेवरेज कैटेगरी में पांच फ्लेवर लॉन्च

Aman Samachar

पत्रकार गीतेश शर्मा के निधन से प्रसिद्ध समाजसेवी ओम प्रकाश चौधरी आहत

Aman Samachar

ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को बहाली की मांग को लेकर भाजपा ने किया चक्काजाम आन्दोलन 

Aman Samachar

 डालमिया भारत फाउंडेशन ग्रामीण युवा एवं सामाजिक परिवर्तन की नेतृत्वकारी भूमिका में 

Aman Samachar
error: Content is protected !!