Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

 नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी [ एम  हुसेन ]  11 वर्षीय पीडित वर्षीय नाबालिग बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने पडोस में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति के  घर में लाकर दुष्कर्म करने की शर्मशार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। इस मामले में नारपोली पुलिस ने आरोपी  राजेश गुप्ता (45) के विरुद्ध पोक्सो कानून अंतर्गत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है ।
                 पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडित बच्ची नारपोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में परिजनो के साथ रहती है ।बीते सोमवार को पीडित युवती अपने घर के सामने खेल रही थी,उसी समय पडोस में रहने वाला राजेश  गुपता ने उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना से भयभीत बच्ची असहाय वेदना से पीड़ित रोते हुए घर आई तो उसकी मां ने पूछताछ की। बच्ची से माँ से हकीकत बताई ।  इसके बाद पीडित बच्ची  की मां ने आरोपी के घर जाकर उसे घटना के संदर्भ में पूछा तो उसने लकडी के डंडे से पीडित युवती की मां के ऊपर प्रहार कर उसे गंभीर रूप से जखमी कर दिया ।
         पीडिता पर अत्याचार व मां के साथ जमकर मारपीट करने पर मां ने पीडित बच्ची को लेकर नारपोली पुलिस स्टेशन पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके अनुुसार भादंवि धारा 376, 324, सहित पोक्सो कानून के अंतर्गत मामल दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने 13 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। इस मामले की विस्तृत जांच नरपोली पुलिस कर रही है ।

संबंधित पोस्ट

एमएमआर क्षेत्र में 100 फीसदी कोरोना टीकाकरण पूरा करने वाला नवी मुंबई पहला शहर बना 

Aman Samachar

 एमएसएमई राज्य प्रोफाइल का प्रकाशन– राज्यों में एमएसएमई पारितंत्र के विकास हेतु एक प्रयास

Aman Samachar

ठाणे में राम जन्मभूमि आन्दोलन के जनक रहे भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

धर्मान्तरण का आरोपी शाहनवाज रायगढ़ जिले से गिरफ्तार , यु पी पुलिस आरोपी को लेकर गाजियाबाद रवाना

Aman Samachar

कीनिया लुकीनिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इम्तियाज़ अहमद का सत्कार 

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन ड्रामा प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!