Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आग लगने की घटनाओं से बचाव के लिए टोरेंट पावर की ग्राहकों से अपील

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी में गत कुछ माह से आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी पावरलूम कारखाना, गोदाम, डाइंग सहित अन्य पावरलूम यूनिटों में आग लगने के हादसे हो रहे हैं। अग्निकांड के निरन्तर बढ़ते हादसों से बचाव के लिए टोरेंट पावर कम्पनी ने अपने सभी औद्योगिक और पावरलूम उपभोक्ताओं को पत्र व ईमेल भेजकर सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि आग लगने की घटनाओं से बचा जा सके।
           गौरतलब है कि पावरलूम नगरी भिवंडी में 1 माह के भीतर आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। आग की चपेट में आकर करोड़ों रुपए का माल राख हो चुका है।  पावरलूम कारखानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में आग लगने का प्रमुख कारण फायर उपकरणों को लेकर लापरवाही किया जाना आम बात है।  शासन व बिजली कम्पनी द्वारा निर्देशित सुरक्षा के तमाम पहलुओं को पावरलूम कारखाना मालिक एवं दुकानदार नजरअंदाज करते हैं जिसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
           आग लगने की अवांछनीय घटना से उत्पन्न होने वाली किसी भी दुर्घटना और जान व माल के खतरे से बचने के लिए टोरेंट पावर ने बिजली ग्राहकों को पत्र जारी कर अनुरोध किया है कि आग की घटनाओं से बचाव व सुरक्षा की खातिर सदैव बिजली सुरक्षा नियमों का पालन करें। लाइसेन्स इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर द्वारा अपने विद्युत स्थापना , वायरिंग इंस्टॉलेशन की पूरी तरह से जांच कराया जाना नितांत जरूरी है। ओद्योगिक परिसर की विद्युत व्यवस्था में उपयुक्त रेटिंग के अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर उपकरण स्थापित करना चाहिए ताकि दुर्घटना की स्थिति में विद्युत आपूर्ति फौरन बाधित हो और जिससे घटनाओं पर विराम लग सके। फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित रूप से जांच कराएं।
                 टॉरेंट पावर कंपनी ने ग्राहकों को सुरक्षा नियमों का पालन किए जाने की सलाह देते हुए कहा है कि अनधिकृत विद्युत आपूर्ति कत्तई न लें। अनधिकृत कनेक्शनों के लिए लगाए गए तार असुरक्षित ,दुर्घटना संभावित विद्युत नेटवर्क बनाते हैं। अवैध कनेक्शन से आग आग लगने घटना से जान भी जा सकती हैं।  इसके लिए सावधानी बरतना आवश्यक है।

संबंधित पोस्ट

ओमीक्रोन के जोखिम को कम करने के लिए टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

 कर्मचारियों के पास अब स्टॉक विकल्प के माध्यम से कंपनी का स्वामित्व होगा -कम्पनी ने की घोषणा

Aman Samachar

नवरात्रोत्सव व बत्तकमा उत्सव सादगी के साथ मनाने का पुलिस ने किया आवाहन

Aman Samachar

कोरोना टीकाकरण अभियान के नायकों को किया गया सम्मानित  

Aman Samachar

पी.राजेंद्रन शापूरजी पालनजी रियल एस्टेट में मुख्य बिक्री और विपणन अधिकारी के रूप में हुए शामिल

Aman Samachar

पैगंबर के अपमान को लेकर राकांपा ने किया रास्ता रोको आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!