Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में तीन जगह लगी आग से लाखों का माल राख , दो घायल अस्पताल में भर्ती 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र स्थित गोदामों में रात्रि 12 घण्टे के दौरान ही 3 अग्निकांड की घटना हुई है। वड़पा स्थित फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग से 2 मजदूर बुरी तरह जलकर जख्मी हो गए जिन्हें उपचार हेतु कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि गोदाम क्षेत्र मानकोली दापोड़ा स्थित पारसनाथ कम्पाउंड में एक भंगार गोदाम में अर्धरात्रि आग लग गई। भीषण आग की चपेट में आकर लाखों रुपए का भंगार जलकर राख हुआ। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मेहनत से करीब 2 घण्टे में आग बुझाने में सफलता हासिल किया।आग की दूसरी घटना में मुंबई- नासिक महामार्ग स्थित वड़पे गांव के पास एक फर्नीचर गोदाम में अर्धरात्रि को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में सो रहे मजदूर रिंकूराज नारायण (24) व राजगौतम विश्वकर्मा (22) दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। गंभीर रूप से जले दोनों मजदूरों को कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में उपचार के लिए एडमिट किया गया है। डॉक्टरों ने दोनों मजदूरों की हालत गंभीर बताई है। इसी तरह 12 घण्टे के दरम्यान ही अर्धरात्रि में आगजनी की दूसरी घटना में दापोडा ग्रामपंचायत क्षेत्र में मोजा बनाने वाली कम्पनी के सॉक्सक्को नामक कारखाना में आग लगने से लाखों रुपये का कपड़ा सहित तमाम जरूरी सामग्री आग की भेंट चढ़ गया। आग की तीसरी घटना में दापोड़ा स्थित मानस पेट्रोल पंप के पास पारसनाथ कंपलेक्स में भंगार गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का भंगार जलकर राख हो गया। गोदाम बन्द होने की वजह से गोदाम के भीतर कोई मजदूर नहीं होने से जनहानि की कोई घटना नहीं हुई है। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर से गोदाम क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र शुरू करने की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

होंडा मोटरसाइकल एण्‍ड स्‍कूटर इंडिया ने लॉन्‍च किया नया 2025 डियो

Aman Samachar

महान क्रन्तिकारी राघोजी भांगरे के ठाणे सेन्ट्रल जेल में शीघ्र स्मारक बनेगा – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सामान्य जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छः टीमें क्वालीफाई

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वागले इस्टेट शाखा में टीएमटी शाखा का महिला दिवस पर विलय 

Aman Samachar

समाज का प्यार व आशीर्वाद कमाना ही मेरा उद्देश्य – सिद्धार्थ पांडेय

Aman Samachar

नवी मुंबई के 15 अनधिकृत झोपड़ों पर मनपा का चला हथौड़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!