Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने पीएनबी रक्षक प्लस योजना के लिए भारतीय वायुसेना के साथ किया करार 

मुंबई [ अमन न्युज नेटवर्क ] सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने बैंक की प्रमुख योजना पीएनबी रक्षक प्लस के तहत रक्षा कर्मियों को विशेष तौर पर तैयार किए गए उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।इस योजना में अन्य चीजों के साथ ही सैन्य बलों, केंद्रीय पुलिस सैन्य बलों, राज्य पुलिस बलों, मेट्रो पुलिस में सेवारत, सेवानिवृत्त व प्रशिक्षुओं के साथ ही सेवानिवृत्त पेंशनर रक्षा कर्मियों के लिए वैयक्तिक दुर्घटना बीमा व वायु दुर्घटना बीमा शामिल है।

      समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल और भारतीय वायु सेना की ओर से चीफ आफ एयर स्टाफ, एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी के बीच दिल्ली के भारतीय वायु सेना आडीटोरियम में एक समारोह में किया गया।चीफ आफ एयर स्टाफ, एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी ने पीएनबी के साथ जुड़ने पर कृतज्ञता ज्ञापित किया।

        इस गठजोड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा “यह एक एतहासिक क्षण है जो पीएनबी परिवार को देश की सेवा का अवसर प्रदान कर रहा है। वर्तमान में पीएनबी सैन्य बलों को देश भर में फैले 120 कैंटोन्मेंट शाखाओं के जरिए सहयोग प्रदान कर रहा है। इनमें से नौ को शहीदों के सम्मान में विशेष शाखाओं के रुप में परिवर्तित किया गया जो सैन्य बलों के कर्मियों का उचित ध्यान रख रही हैं उदाहरण के लिए जालंधर में हमारी शहीद शाखा को फ्लाइंग आफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, पीवीसी (मरणोपरांत) का नाम दिया गया है।

         सुदूर और सामान्य पहुंच से दूर रह रहे हमारे वीर जवानों व उनके परिवारों की वित्तीय जरुरतों का ख्याल पीएनबी के देश भर में फैली शाखाएं रख रही हैं। इसके अतिरिक्त हम अपने योद्धाओं के लिए और भी एटीएम, डिजिटल व डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं शुरु करना चाहते हैं। यह गठजोड़ भारतीय वायुसेना और इसके वेटरन्स के बीच पीएनबी के अटूट संबंधौं को और मजबूत करेगा।“

पीएनबी रक्षक प्लस की मुख्य विशेषताओं में शामिल है……

  • व्यक्तिगतदुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर 50 लाख रुपये तक
  • वायुदुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर 100 लाख रुपये तक
  • व्यक्तिगतदुर्घटना (पूर्ण रुप से अपंगता) कवर 50 लाख रुपये तक
  • स्वीपसुविधा –

प्रारंभिक सीमा राशि—- 10000 रुपये

न्यूनतम स्वीप इन/आउट — 1000 रुपये

गुणांक 1000 रुपये में

  • किसीभी ट्रांजैक्शन पर नो कैश हैंडलिंग चार्जेज जिसका अर्थ है कि देश भर में पीएनबी की सभी शाखाओं घरेलू शाखा मानी जाएगी।
  • आखिरीतीन महीने के कुल वेतन/पेंशन के बराबर ओवरड्राफ्ट की सुविधा, 75000 रुपये से तीन लाख रुपये तक
  • आवासऋण, कार, शैक्षिक और व्यक्तिगत ऋणों पर ब्याज दर व सर्विस चार्ज में रियायत
  • किसीप्रमुख शिक्षा संस्थान अथवा आर्मी शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने वाले ब्च्चों के अभिभावकों के प्राथमिक खाता धारक होने की दशा में पीएनबी प्रतिभा स्कीम के तहत शैक्षिक ऋण उपलब्ध
  • परिवारके सदस्यों को जीरो बैलेंस बचत खाता खोलने की सुविधा
  • लाकरके किराए में रियायत – 25% एनुअल मेनटेनेंस चार्जेज (एएमसी) जारी होने के तीन साल तक माफ
  • प्राथमिकखाता धारक की मृत्यु की दशा में दो बच्चों या आश्रितों (लड़का अथवा लड़की) को प्रति वर्ष एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता या वास्तविक खर्च

संबंधित पोस्ट

छत्रपति शिवाजी महराज अस्पताल का मनपा आयुक्त ने दौराकर विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

Aman Samachar

मुंब्रा से माजीवाडा नाका के बीच टीएमटी बस क्रमांक 142 की सेवा आज से शुरू 

Aman Samachar

मेडिका ने ब्लैडर कैंसर जागरूकता महीने के दौरान अपने हेमाट्यूरिया क्लिनिक का किया उद्घाटन

Aman Samachar

1 किलो 35 ग्राम चरस के साथ एक युवक मुंब्रा में गिरफ्तार 

Aman Samachar

सिडबी और शोरील स्टार्ट अप उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एंड टू एंड प्लेटफॉर्म विकसित करने एक साथ आए

Aman Samachar

हल्की बारिश में पानी भरने से मानसून में दिवा के जलमग्न होने की आशंका – ज्योति पाटिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!