Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सार्वजनिक परिवहन, टोल, पार्किंग ,शॉपिंग के लिए एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड की शुरुआत

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) रुपे रीलोडेबल प्रीपेड कार्ड की शुरुआत करने की घोषणा की। “वन नेशन, वन कार्ड” पहल के अनुरूप, बैंक ऑफ़ बड़ौदा एनसीएमसी रुपे प्लेटिनम ईएमवी चिप-समर्थित संपर्करहित प्रीपेड कार्ड एक इंटर-ऑपरेबल और बहुउद्देश्यीय परिवहन कार्ड है जिसका उपयोग देश भर में सार्वजनिक परिवहन मेट्रो तथा आने वाले समय में बस, ट्रेन, कैब, फेरी, टोल और पार्किंग के भुगतान के लिए किया जा सकता है। कार्ड का उपयोग एटीएम से दैनिक नकदी आहरण तथा पीओएस व ई-कॉमर्स के माध्यम से भुगतान के लिए भी किया जा सकता है।

      यह कार्ड ग्राहकों और जो ग्राहक नहीं हैं, दोनों के द्वारा बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखाओं से प्राप्त किया जा सकता है और यह वास्तविक समय में उपयोग के लिए तुरंत सक्रिय कर दिया जाएगा। कार्ड एनसीएमसी-विशिष्ट टर्मिनलों पर ऑनलाइन लेनदेन के साथ-साथ ऑफ़लाइन लेनदेन को भी सपोर्ट करता है। किसी भी समय पर अधिकतम ऑनलाइन वॉलेट बैलेंस ₹1,00,000/- (केवल एक लाख रुपए) और अधिकतम ऑफ़लाइन वॉलेट बैलेंस ₹2,000/- (केवल दो हजार रुपए) रखने की अनुमति है।

       बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह ने कहा, “बैंक ऑफ़ बड़ौदा एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड, कैशलेस व ऑन दि गो लेनदेन को एक नई दिशा देने तथा उपयोगकर्ताओं के सार्वजनिक परिवहन में आवागमन के अनुभव को बेहतर बनाने की क्षमता रखता है। बहुत सारे उपयोग के साथ, यह कार्ड कार्डधारकों को असीम सुविधा, फ्लेक्सिबिलिटी और सुरक्षा प्रदान करता है। बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए एक निर्दिष्ट पोर्टल के माध्यम से कार्डधारक, ऑनलाइन वॉलेट में पैसे लोड/रीलोड कर सकते हैं। ऑफ़लाइन वॉलेट को दूरस्थ स्थानों पर मौजूद चयनित एनसीएमसी टर्मिनल ऑपरेटरों के माध्यम से रीलोड किया जा सकता है। यह कार्ड RuPay ई-कॉमर्स और पीओएस के सभी टर्मिनलों तथा एटीएम मशीनों पर स्वीकार्य है। ग्राहकों को लेनदेन की सूचनाएं उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होंगी।

संबंधित पोस्ट

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने गारंटीड रिटर्न के साथ लांच किया प्रामेरिका लाइफ रॉकसालिड फ्यूचर

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस ने नए नैरोबॉडी एयरक्राफ्ट केबिन प्रोडक्ट का किया अनावरण

Aman Samachar

हजारों शिवसैनिक ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए अयोध्या रवाना 

Aman Samachar

मराठा आरक्षण पर सभी दल सहमत हैं केंद्र सरकार की रास्ता निकलना चाहिए – पारसनाथ  तिवारी 

Aman Samachar

किसान विरोधी कानून में बदलाव करने तक कांग्रेस सड़क पर उतरकर आन्दोलन करती रहेगी – विश्वजीत कदम

Aman Samachar

जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भिवंडी के पहलवान प्रणय चौधरी का चयन

Aman Samachar
error: Content is protected !!