Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मंजूरी के बावजूद मनपा के बजट पर सत्ताधारी व विपक्ष का हस्ताक्षर न होना नागरिकों का अपमान 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के बजट को पिछले साल 23 मार्च को हुई महासभा की बैठक में मंजूरी मिलने के बावजूद ठाणे मनपा की सत्ता और विपक्ष के नेताओं के पास अभी भी इस पर हस्ताक्षर करने का समय नहीं है। इस आशय का बयान देकर नगर सेवक कृष्णा पाटील ने इसे 18 लाख ठाणे के नागरिकों का अपमान बताया है।
उन्होंने कहा है कि 23 मार्च को वेबिनार माध्यम से महासभा में मनपा के 2021-22 के बजट को मंजूरी दी गई। एक वर्ष बाद भी, बजट पर अभी तक महापौर , सभागृह नेता और विपक्ष के नेता द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं।  इसलिए भाजपा नगर सेवक कृष्णा पाटिल ने इसे 18 लाख ठाणेकरों का अपमान बताया है।
मनपा प्रशासन ने स्थायी समिति को 2,755.32 करोड़ रुपये का बजट सौंपा था।  स्थायी समिति ने इसे 491 करोड़ रुपये बढ़ाकर 3,246.32 करोड़ रुपये कर दिया था और इसे मंजूरी के लिए महासभा को सौंप दिया था। महासभा ने भी बजट को मंजूरी दे दी थी।  हालांकि, इस पर महापौर , सभागृह नेता और विपक्ष के नेता द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं और आज तक प्रशासन को भेजे नहीं गए हैं।  इसलिए, प्रशासन द्वारा भेजे गए राजस्व प्रस्तावों पर काम किया जा रहा है और पूंजीगत व्यय कार्य लंबित हैं। नगर सेवक पाटील ने कहा है कि शिवसेना – राकांपा के लोग ठाणे के विकास के बारे में बात कर रहे हैं। बजट मंजूर कर प्रशासन को दिए बगैर शहर क विकास की किस तरह कल्पना की जा सकती है।

संबंधित पोस्ट

 म्हाडा कोंकण -2025  के 5354 घरों की लाटरी का उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया उदघाटन

Aman Samachar

 नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

एका मोबिलिटी ने अपने ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के लिए शुझलान एनर्जी के साथ किया गठजोड़ 

Aman Samachar

प्रापर्टी प्रदर्शनी 2022 ठाणे में 11 से 14 मार्च तक , एक छत  के नीचे घर व वित्तीय सेवा उपलब्ध

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 को मिला यू सर्टिफिकेट, जल्दी ही होगी रिलीज

Aman Samachar

ड्यूटी पर रहते मृत शासकीय कर्मचारियों के परिवार के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!