Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी के मामले में इमरान प्रतापगढ़ी समेत तीन गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ] मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी समेत तीन शातिर आरोपियों को मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस ने गिरफ्तार कर चार अपराध का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने चार वारदात को अंजाम देने का अपराध स्वीकार कर लिया है।

               पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 – 31 जनवरी की रात पियूषपाणी जैन मंदिर वर्सोवा गाँव में मंदिर की दानपेटी तोड़कर करीब 50 हजार रूपये की चोरी हुई थी। जुहू स्कीम मुंबई निवासी हरीश रतिलाल सलोत [ 68 ] की शिकायत पर काशी मीरा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू किया।  अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत गांगुर्डे की टीम ने उक्त इलाके के 100 से 110 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खगाल डाले। तकनिकी जांच के आधार पर पुलिस ने भिवंडी ,मालवणी ,वडाला मुंबई में मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले ससुद्दीन कुरैशी [ 30 ] खाड़ीपार भिवंडी निवासी , मूल निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश , सईद खान [ 42 ]अंबोजवाडी ,मालवणी मलाड ,मूल निवासी गोंडा , इमरान शेख [ 22 ] साल्ट पेन रोड वडाला पूर्व , मुंबई , मूल निवासी प्रतापगढ़ , उत्तर प्रदेश को अपने कब्जे में लेकर पूंछतांछ किया। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया की उन्होंने काशी मीरा पुलिस थाना क्षेत्र की घटनाओं , विरार व वालीव की एक एक घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस उपायुक्त अमित काले के मार्गदर्शन में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा टीकाकरण जांच में 13 और फर्जी आईकार्ड से टीकाकरण

Aman Samachar

फ्रीवे को ठाणे तक बढ़ाए जाने , आनंदनगर-साकेत एलिवेटेड रोड, साकेत-गायमुख बाईपास को भी मंजूरी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

73 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा जिला परिषद का नया मुख्यालय – मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

Aman Samachar

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढे पाटकर मनाया गाँधी जयंती 

Aman Samachar

विधानसभा अधिवेशन में जयंत पाटिल के निलंबन के खिलाफ राकांपा ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

बच्चों के लिए विशेष खसरा – रूबेला टीकाकरण अभियान, 15 दिसंबर से 25 जनवरी तक

Aman Samachar
error: Content is protected !!