Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और पॉलिसी बाजार ने रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी ग्राहकों के लिए बाजार में उतारा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में सामान्य बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने आज पॉलिसीबाजार के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने सबसे सुविधाजनक और लोकप्रिय उत्पादों में से एक – रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी को लॉन्च करने की घोषणा की। रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी को मई के महीने में लॉन्च किया गया था, और इस पॉलिसी की खासियतों एवं फायदों की वजह से ग्राहकों के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। यह पॉलिसी अपने आप में अनोखी है, जो ग्राहकों को अपनी जरूरतों के अनुसार अपनी हेल्थ पॉलिसी को चुनने और उसे पर्सनलाइज करने की आजादी देती है। इस साझेदारी का उद्देश्य इस उत्पाद को पॉलिसीबाजार के डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन चैनल पर उपलब्ध कराते हुए इंश्योरेंस को सभी के लिए सुलभ बनाना है।

            मौजूदा प्रगति के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री राकेश जैन, सीईओ, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, ने कहा, “भारत में जीवन बीमा के अलावा दूसरी इंश्योरेंस पॉलिसी की पैठ देश की GDP का लगभग 1% है, जो 4.1% के वैश्विक औसत की तुलना में काफी कम है। भारत की फिनटेक व्यवस्था काफी विस्तृत है, जो अपने बड़े ग्राहक आधार के साथ बीमा से रहित लोगों तक पहुंचने और देश के हर कोने में हर किसी के लिए बीमा उपलब्ध कराने का एक विशाल अवसर प्रदान करती है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में, हम ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने तथा उन्हें सर्वोत्तम सेवाएँ प्रदान करने के लिए हमेशा नए उत्पादों को पेश करने की कोशिश करते हैं ।हमें पूरी उम्मीद है कि पॉलिसीबाजार पर रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी की पेशकश से हम अपने सबसे ज्यादा सुविधाजनक स्वास्थ्य बीमा उत्पाद को देश की बड़ी आबादी के लिए सुलभ बनाने में सक्षम होंगे और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार स्वास्थ्य बीमा प्राप्त करने की आजादी प्रदान करेंगे।इस तरह की कस्टमाइज करने योग्य हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से, हम बीमा सेवाओं से वंचित ग्राहकों को अपनी और अपनी मेहनत की कमाई की हिफाजत करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।”

            पॉलिसी बाजार के सीईओ, श्री सरबवीर सिंह ने भी कुछ इसी प्रकार के विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हमें गर्व है कि हमने रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी के डिजाइन पर रिलायंस के साथ मिलकर काम किया है।यह स्वास्थ्य बीमा बाजार में एकदम अनोखा और सही समय पर पेश किया गया उत्पाद है। यह पॉलिसी कस्टमाइज करने योग्य है, जो 2 लोगों के छोटे परिवार से लेकर 12 लोगों के बड़े परिवार की जरूरतों को असरदार ढंग से पूरा करने में सक्षम है।हमारी यह साझेदारी, हमारे ब्रांड के ‘हर फैमिली होगी इंश्योर्ड‘ के विजन के अनुरूप है, साथ ही यह भारत में बीमा के दायरे को बढ़ाने के लिए विनियामक निकाय IRDAI के विजन के साथ भी जुड़ा हुआ है।“

रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी, इस उद्योग जगत में सबसे ज्यादा सुविधाजनक और कस्टमाइज करने योग्य हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में से एक है। कंपनी ने विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के साथ साथ 3 योजनाओं – प्लस, पावर और प्राइम को पेश किया है ताकि ग्राहक को अपनी जरूरतों के अनुरूप पॉलिसी तैयार करने में सहूलियत मिल सके। रिलायंस हेल्थ गेन में इस उद्योग जगत की 38 सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं शामिल हैं, जैसे कि दोहरा कवरेज, जिसके

संबंधित पोस्ट

विंज़ो बना एमसेवा पर आने वाला भारत का पहला इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्‍ट प्‍लेटफॉर्म  

Aman Samachar

एमजीएल का बैद्यनाथ एलएनजी प्रायवेट लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम

Aman Samachar

1971 के भारत बांग्लादेश युद्ध में लड़ने वाले लांस नायक महिपतराव सावंत का महापौर के हाथो सम्मान 

Aman Samachar

वर्चुअल ठाणे महापौर वर्षा मैराथन के विजेताओं को महापौर के हाथो पुरस्कृत 

Aman Samachar

 महिलाओं के चेहरे पर खुशी लाता है मेहंदी का त्योहार

Aman Samachar

देशी शराब के अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई के वाबजूद शराब माफिया बेख़ौफ़ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!