Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होम लोन लेने में क्यों महत्वपूर्ण है क्रेडिट स्कोर – नीरज धवन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] क्रेडिट स्कोर एक 3 डिजिट नंबर है जो दर्शाता है कि किसी उपभोक्ता के कर्ज के लिए आवेदन को स्वीकार किए जाने की कितनी संभावना है। किसी को पैसा उधार देने के लिए सहमत होने से पहले कर्जदाता, उधारकर्ता की कर्ज चुका देने की क्षमता का मूल्यांकन करना चाहेगा। ऐसा करने के लिए, कर्जदाता क्रेडिट स्कोर देखते हैं, जो एक्सपीरियन से क्रेडिट ब्यूरो द्वारा प्रदान किया जाता है। क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। 900 उच्चतम स्कोर है। क्रेडिट स्कोर जितना अधिक होगा, लेंडर्स के कर्ज को मंजूरी देने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

एक्सपीरियन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज धवन कहते है, जिन उपभोक्ताओं का क्रेडिट स्कोर अधिक होता है, उनके डिफॉल्टर होने की संभावना कम होती है और इस तरह लेंडर्स के लिए पैसा खोने का जोखिम कम होता है; कम रिस्क होने से ब्याज की दरें कम होने की उम्मीद होती है। ओवरटाइम डिसीप्लीन व समय पर इन लोंस की रीपेमेंट, क्रेडिट विंटेज और स्कोर तैयार करेगा और उपभोक्ता को बड़ी जरूरतों और बड़ी लोन अमाउंट का कर्ज लेने के काबिल बनाएगा। क्रेडिट स्कोर होने से उन्हें बड़े बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लोन लेने में मदद मिलेगी।

आपके क्रेडिट स्कोर की गणना आपके पेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट के उपयोग, क्रेडिट एज, क्रेडिट टाइप, टोटल क्रेडिट अकाउंट्स इत्यादि जैसे फैक्टर्स को ध्यान में रखकर की जाती है। लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको खुद से अपने क्रेडिट स्कोर की जांच करने की सलाह दी जाती है। आप एक्सपीरियन वेबसाइट पर अपना क्रेडिट स्कोर फ्री में देख सकते हैं।

अच्छा क्रेडिट स्कोर होने की पांच टॉप वजहें जिससे होम लोन लेने में आसानी होती है:

         750 से अधिक का क्रेडिट स्कोर आवेदक को अच्छी होम लोन स्कीम्स के लिए पात्र बनाता है। अच्छा स्कोर आपको सबसे अच्छे बैंकों से लोन लेने में मददगार साबित होगा। कर्जदाता उधार की पात्रता का मूल्यांकन करेंगे; एक खराब क्रेडिट/रीपेमेंट हिस्ट्री स्कोर को कम कर देगा और उधारकर्ता अच्छी होम लोन स्कीम्स के लिए पात्र नहीं होगा।

  1. लोन लेने के लिए पात्र बनाता है: 750 या उससे अधिक के क्रेडिट स्कोर को आमतौर पर अच्छा स्कोर माना जाता है। कर्जदाता बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले कंज्यूमर्स को आकर्षक ऑफर देते हैं। इससे न सिर्फ लोन मिलना आसान हो जाता है, बल्कि ब्याज दरों व प्रोसेसिंग फीस में डिस्काउंट भी मिलता है
  2. कम ब्याज दर: अच्छा क्रेडिट स्कोर सस्ती ब्याज दरों पर लोन मिलने में मददगार हो सकता है।
  3. लंबी अवधि के लिए लोन: आपका स्कोर जितना बेहतर होगा, लंबी अवधि के लिए अधिक राशि का लोन मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी
  4. आवेदन को जल्द मंजूरी: कर्जदाता के लिए हाई क्रेडिट स्कोर वाले आवेदक के एप्लीकेशन फॉर्म को जल्द प्रोसेस करना आसान होता है ऐसा इसलिए है क्योंकि धनवापसी की विश्वसनीयता पहले ही सत्यापित की जा चुकी है।
  5. लोन प्रोसेसिंग फीस समेत अन्य चार्जेज में छूट: एक बार जब कर्जदाता अच्छे क्रेडिट स्कोर के आधार पर लोन उपलब्ध कराने में रुचि रखता है, तो उधारकर्ता उससे अच्छा निगोशिएशन कर सकता है और वह लोन प्रोसेसिंग फीस समेत अन्य चार्जेज में डिस्काउंट मांग सकता है।

संबंधित पोस्ट

मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान का लाभ उठायें – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

पूरी क्षमता के साथ नागरिकों की शिकायतों का निवारण करें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

ऑन्को (कैंसर) को हराकर नया जीवन पाने वालों के सशक्तिकरण के साथ, मेडिका कैंसर के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश में समाज के लोगों की हर संभव मदद करेंगे – रामभुआल निषाद 

Aman Samachar

करदाताओं से तत्काल संपत्ति कर जमा करने मनपा ने किया आवाहन 

Aman Samachar

झोपड़पट्टी व 500 वर्गफुट तक के घरों का संपत्ति कर माफ़ करने का विरोधी पक्षनेता ने उठाई मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!