Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद में युवक की हत्या , दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ] वर्तकनगर इलाके में आपसी विवाद के चलते 22 वर्षीय युवक साहिल बबन जाधव की सोमवार की रात मुख्य आरोपी समेत दो अन्य नाबालिग लड़कों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने आरोपी को छह मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कमल बबन जाधव (39)  पाइपलाइन, जनकदेवी नगर, वर्तकनगर निवासी की शिकायत दर्ज तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपित प्रणव प्रभाकर माली (19) भीमनगर , वर्तक नगर निवासी समेत दो नाबालिग लड़कों कोकनी पाडा निवासियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जानलेवा हमले के मामले में हत्या एक पब गेम को लेकर हुए विवाद के चलते हुई है।  मृतक साहिल जाधव पबजी के खेल में जीनियस था। इसी बात को लेकर 2019 में साहिल और तीनों आरोपियों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। साहिल ने वर्तकनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए 1 मार्च की सुबह करीब 2:39 बजे आरोपी प्रणब प्रभाकर माली व दोनों नाबालिग लड़कों ने पबजी के खेल में साहिल जाधव की हत्या की साजिश रची। तीनों ने  साहिल के सीने, पीठ, सिर और घुटनों में वार किया गया जिससे साहिल की मौत हो गई। वर्तकनगर पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी प्रणब समेत दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां प्रणव को 6 मार्च तक पुलिस हिरासत और दोनों नाबालिग आरोपियों को भिवंडी बालसुधार गृह में भेज दिया है।   गया। निकम ने दिया। वर्तक नगर के वरिष्ठ निरीक्षक सदाशिव निकम के मार्गदर्शन में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

एक सतत ग्रह का समर्थन करने के लिए एचसीएल फाउंडेशन ने भारत भर में 47,000 से ज्यादा पौधे लगाए

Aman Samachar

 अपनी आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखकर सुरक्षित तरीके से पटाखे जलाएं – पद्मश्री प्रो. डॉ. एस. नटराजन

Aman Samachar

सोसायटियों में सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय का पुलिस वेरिफिकेशन कर देगी पहचानपत्र

Aman Samachar

जिंदगी हिट के बाद होम क्रेडिट इंडिया ने जारी किया खुशियों में देर कैसी के नाम से दूसरा ब्रांड कैंपेन

Aman Samachar

भिवंडी के पत्रकार दानिश आज़मी अविनाश चंद्र पांड्या स्मृति पत्रकारिता एवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar

शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मनपा आयुक्त को किया गया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!