Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

करदाताओं से तत्काल संपत्ति कर जमा करने मनपा ने किया आवाहन 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने वाले करदाताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करते हुए कर व पानी बिल का भुगतान करने का आवाहन किया है। मनपा ने सभी करदाताओं से अपना बकाया जमा कराकर सहयोग करने की अपील किया है।
वित्त वर्ष 2021-22 के लिए संपत्ति कर भुगतान के लिए वित्त वर्ष की शुरुआत में करदाताओं को बिल उपलब्ध करा दिया गया है। कुछ करदाताओं ने अभी तक अपने करों का भुगतान नहीं किया है।  वित्त वर्ष 2021-22 कर संग्रह का अंतिम चरण है और मनपा द्वारा कर वसूली के लिए सख्त कार्रवाई शुरू की गई है।
इसके तहत जनवरी 2022 में कई संपत्तियों को जब्त किया गया है। जब्ती, नीलामी, मनपा की सेवाओं को खंडित करने और अन्य कार्रवाई से बचने के लिए संपत्ति जमा करने का आवाहन किया गया है।
नकद, चेक, नकद निकासी, डेबिट सह एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर संग्रह की सुविधा प्रभाग समिति स्तर पर कर संग्रह केंद्र पर सुबह 10.30 बजे से सुबह 5.00 बजे तक उपलब्ध है। वेबसाइट www.thanecity.gov.in पर ऑनलाइन कर भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
इसी प्रकार, करदाताओं के लिए सार्वजनिक अवकाश के दिन संपत्ति कर का भुगतान की सुविधा के लिए प्रभाग स्तरीय कर संग्रह केंद्र प्रत्येक शनिवार को सुबह 10.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक और रविवार को भी सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक मार्च 2022 के अंत तक खुले रहेंगे। मनपा ने करदाताओं से अपील की है कि वे अपना बकाया मनपा में जमा कर सहयोग करें।

संबंधित पोस्ट

3 स्थानों में मॉर्निंग वॉक प्लाजा’ के पहले दिन नागरिकों का अच्छा समर्थन – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

पथनाट्य के माध्यम से बच्चों ने नागरिकों में स्वच्छता व पर्यवरण के प्रति किया जनजागरण 

Aman Samachar

भिवंडी में प्रधानमंत्री आवास योजना बंद होने से सस्ते घर का सपना देखने वाले हजारों नागरिक निराश

Aman Samachar

ठाणे में एक स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट ‘शूटिंग रेंज’ बिल्डिंग बनेगी – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

गंगासागर पुत्र असोसिएशन की ओर से विद्यार्थियों को नोटबुक और पेन वितरित 

Aman Samachar

ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को बहाली की मांग को लेकर भाजपा ने किया चक्काजाम आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!