Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पूरी क्षमता के साथ नागरिकों की शिकायतों का निवारण करें – मनपा आयुक्त 

ठाणे [ इमरान खान ]  मनपा में आकर या फोन पर संपर्क कर यदि नागरिक किसी समस्या की शिकायत करते हैं तो उनकी समस्या सुने और शिकायतों का अपनी क्षमता के अनुसार उसका निराकरण करें। नागरिकों को अकारण ही संबंधित विभाग में जाने बहाना कर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास न करें। इस आशय का निर्देश मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने आज हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि समस्या के निराकरण का विजन रखकर अपनी आंखों के सामने समस्याओं के समाधान करने का प्रयत्न करें।

        मनपा में नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आते हैं, ऐसे में उनका सहयोग करना हर अधिकारी व कर्मचारी का कर्तव्य है। एक नागरिक ने आयुक्त बांगर को फोन कर अपना अनुभव बताया। जिसका आयुक्त बांगर ने आज की बैठक में उदाहरण दिया। शहर में चल रहे सड़क के कार्यों को पूर्ण करते समय उक्त कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए।  उन्होंने कहा कि जोड़ने वाली सड़कों का स्तर बराबर होना चाहिए और महत्वपूर्ण सड़कों पर किनारे की पट्टियों को बोल्ड तरीके से चित्रित किया जाना चाहिए ताकि नागरिक और वाहन चालक उन्हें देख सकें।

       इस अवसर पर आयुक्त बांगर ने सौन्दर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा किया। इस समय पूरे शहर में सौंदर्यीकरण कार्य के तहत सभी क्षेत्रों की दीवारों पर मनमोहक और आकर्षक चित्र उकेरने का काम चल रहा है।  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सभी कार्यों को 15 जनवरी 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

        ठाणे शहर में कुछ स्थानों पर जहां सौंदर्यीकरण के कार्य हुए हैं, वहां के कार्य संतोषजनक होने का उल्लेख करते हुए पूरे शहर में इसी तर्ज पर कार्य कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। मनपा क्षेत्र के प्रवेश द्वार से भी शहर की पहचान हो सकती है। इन जगहों से होकर नागरिक आ जा रहे हैं।  इस क्षेत्र का स्थायी सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए।  इस स्थान पर साज-सज्जा के साथ-साथ ज्ञानवर्धक जानकारी और बोलती हुई तस्वीरें बनानी चाहिए।  साथ ही बैठक में फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और उपलब्ध स्थान पर पार्क विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

 सामाजिक कार्यकर्ता मर्ज़िया पठान ने शरद पवार से मुलाकात कर समस्याओं पर की चर्चा 

Aman Samachar

कोरोना प्रभावित जरुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में जुटा अग्रवाल समाज

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में महिला व पुरुष की मौत , वाहन चालक फरार

Aman Samachar

नगर सेविका के आन्दोलन के खेल के मैदान पर बाड व फलक लगाने का आयुक्त ने दिया आश्वासन

Aman Samachar

मराठा जोड़ो अभियान रैली में एकजुटता दिखाते कार्यकर्ता

Aman Samachar

घरोघरी तिरंगा’ कैंपेन के तहत लोकल स्कूलों में अलग-अलग एक्टिविटीज़ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!