Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अमन शांति का पैगाम देने वाला शहर बन गया है भिवंडी –  डीसीपी योगेश चव्हाण

भिवंडी [ युनिस खान ]  शांतिनगर पुलिस स्टेशन में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण  ने कहा कि भिवंडी शहर अमन शांति का पैगाम देने वाला शहर बन गया है.यहां के नागरिक बेहद अमन शांति प्रिय और हर त्यौहार व कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की मदद करते हैं जिससे शहर में कानून व्यवस्था को कायम करने में मदद मिलती है.पवित्र रमजान का महीना भी हमें भाईचारे और अमन शांति का पैगाम देता है. हम सभी को आपस मे मिलकर सभी धर्मों के त्योहार मनाने की इस बेमिसाल परंपरा को हर कीमत पर कायम रखना होगा जिससे शहर का विकास निरंतर होता रहे.उक्त कार्यक्रम में यह खास बात देखी गई कि भिवंडी शहर के सभी राजनीतिक दलों के शहर अध्यक्ष पुलिस उपायुक्त के साथ एक मंच पर एकत्र होकर रोजा इफ्तारी करके शहर में भाईचारा का संदेश दिया.
           भिवंडी पुलिस उपायुक्तालय  अंतर्गत शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत की तरफ से पवित्र रमजान माह में रोजा इफ्तारी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, एसीपी प्रशांत ढोले, मनपा उपमहापौर इमरान खान, राकांपा अध्यक्ष शोएब गुड्डू, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष  खान, एमआईएम के कार्यअध्यक्ष शादाब उस्मानी, आरपीआई (ए) नेता नगरसेवक विकास निकम, प्रभाग समिति सभापति प्रशांत लाड, पूर्व उपमहापौर अहमद सिद्दीकी, सेना नगरसेवक बालाराम चौधरी, मलिक मोमिन, इकबाल मिर्ची, सुफियान भाई शेख, बबलू अंसारी सहित कई नगरसेवक पीस कमेटी सदस्य,गणमान्य नागरिक, पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

संबंधित पोस्ट

आवारा कुत्तों ने साढ़े चार हजार लोगों को बनाया अपना शिकार

Aman Samachar

मुंबई के वाक्हार्ट अस्पताल में डाक्टर डे मनाते डाक्टर ,नर्सेस व स्टाफ

Aman Samachar

डेढ़ लाख रूपये लेकर कोरोना मरीज को अस्पताल में भर्ती करने वाले डाक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

दिवा की पानी समस्या को लेकर भाजपा ने मनपा मुख्यालय पर निकाला हंडा मोर्चा 

Aman Samachar

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा टीकाकरण जांच में 13 और फर्जी आईकार्ड से टीकाकरण

Aman Samachar

राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने वाले आवश्यक प्रस्तावों को तत्काल देगी मंजूरी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!