Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष के हाथो वरिष्ठ कारसेवक ओमप्रकाश शर्मा सम्मानित

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रामकथा के मंच पर श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष राम विलास दास वेदांतीजी महाराज के हाथो रामजन्म भूमि के वरिष्ठ कारसेवक के रूप ओमप्रकाश शर्मा को सम्मानित किया गया। हजारों रामभक्तों की उपस्थिति में ओमप्रकाश शर्मा को सम्मानित किये जाने पर लोगों ने ख़ुशी व्यक्त की है।

ठाणे घोडबंदर रोड के आनंद नगर में शुरू रामकथा में हजारों रामभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें रामभक्तों के अलावा अनेक विशिष्ट जनों का अतिथि के रूप में आगमन हो रहा है। आज रामकथा के मंच से देश प्रख्यात संत और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष राम विलास दास वेदांतीजी महाराज के हाथो ओमप्रकाश शर्मा को वरिष्ठ कारसेवक के रूप सम्मानित किया गया।

श्रीराम मंदिर आन्दोलन के शुरूआती दौर में शर्मा के नेतृत्व में राम , जानकी , हनुमान की वर्ष 1988 में झांकी निकालकर चेतना जगाने का कार्य किया गया। इसके बावजूद पहली बार1990 में कार सेवा के लिए अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ जाने के दौरान झांसी रेलवे स्टेशन पर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे अपने 36 साथियों के साथ 22 दिनों तक जालौन  जिले की रामपुरा में बनी अस्थाई जेल में रहे।  दूसरी बार 5 दिसंबर 1992 की रात फैजाबाद पहुंचकर दुसरे दिन सुबह फैजाबाद से 13 किमी पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे थे। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के दो बार सदस्य रहे ओमप्रकाश शर्मा जम्मू कश्मीर के आन्दोलन में हिस्सा लिए। आज उन्हें वरिष्ठ कारसेवक के रूप में सम्मानित किये जाने पर लोगों ने ख़ुशी व्यक्त की है।

संबंधित पोस्ट

आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन और जॉयविले शापूरजी हाउसिंग ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

मनपा के कौसा स्कूल की इमारत का विस्तार कर बनेगा जूनियर कालेज  – विरोध पक्षनेता 

Aman Samachar

भिवंडी में 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों का आज से टीकाकरण शुरू – डा कारभारी खरात 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तोहरे संग प्यार में जीना हैं का मुहूर्त सम्पन्न,शूटिंग बहुत जल्द

Aman Samachar

फ़िल्म निर्देशक कौशल किशोर शर्मा ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल के के म्यूजिक वर्ल्ड

Aman Samachar

सिडबी ने जिला उद्योग केन्द्रों में उद्यम संपर्क डेस्क (ईसीडी) शुरू की

Aman Samachar
error: Content is protected !!