Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोविड-19 से जान गवांने वालों  का स्मारक बनायेगा ठाणे डायबिटिक केयर सेंटर  

ठाणे [ युनिस खान ] वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में ठाणे में स्मारक बनाया जायेगा। डायबिटिक केयर सेंटर’ की ओर से कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आयोजित कोरोना केयर एंड वैक्सीन  सेमिनार में सेंटर के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शहीदों के स्मारक की तर्ज पर कोरोना महामारी से लड़ते हुए जान गवाने वाले उन लोगों की याद में ठाणे में एक स्मारक बनाया जायेगा।
           कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व न्यायाधीश सुरेश द्विवेदी ने आह्वान किया कि लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें । कोरोना की दूसरी वेब को लेकर पैनिक ना फैलने दें। इस अवसर पर प्रसिद्ध डॉक्टर सुशील इंदौरिया ने बताया कि कोविड-19 की चर्चित दूसरी लहर से घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि उसके खिलाफ लड़ने के लिए हम सबको तैयार रहना है । इसके लिए हमें सोशल डिस्टेंसिंग ,मास्क लगाने और हाथ धोते रहने के जो निर्देश दिए गए हैं उसका कड़ाई से पालन करना होगा। इस अवसर पर कोविड-19 के मद्देनजर मार्च महीने से लागू लॉकडाउन के बाद लगभग 8 महीने तक अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा करने , उन्हें जागृत करने और कोरोना से लड़ते रहने वाले कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें डॉक्टर , नर्स ,पुलिसकर्मी ,पत्रकार समेत कई सेवाकर्मी शामिल थे। कई लोगों ने कोरोना काल के अपने अनुभव भी साझा किये।

संबंधित पोस्ट

टीडीआर की आड़ में एक और 94 एकड़ प्लॉट स्कैम को दबाने की साज़िश – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

जोनल वुशु प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज की छात्राओं की सफलता

Aman Samachar

भिवंडी के एक पावरलूम कारखाने में लगी भीषण आग से पूरा कारखाना जलकर खाक

Aman Samachar

भिवंडी की सा मिल में आग लगने से भरी नुकसान , कोई जनहानि नहीं

Aman Samachar

रोटरी क्लब एवं श्री भैरव सेवा समिति के शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान

Aman Samachar

लराम भगत उर्फ बाली सुजीत सुमन की फ़िल्म में बनेंगे खलनायक

Aman Samachar
error: Content is protected !!