Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विवाह के स्वागत समारोह में मिले उपहार व नगदी मंदिर के लिए किया दान 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  प्रसिद्ध समाजसेवी अधिवक्ता धनंजय सिंह सिसोदिया के भतीजे अमित कुमार सिंह की शादी के स्वागत समारोह में मिले उपहार व नगदी पूर्व सांसद संजीव नाईक के हाथो नेरुल में बन रहे माता सरस्वती मंदिर के लिए दान कर दिया है। उक्त दान मंदिर के ट्रस्टी एस सी मिश्रा और के डी सिंह ने स्वीकार किया है।

      अधिवक्ता सिंह के भतीजे अमित सिंह का कुछ दिन पहले उनके गृहनगर पटना, बिहार में विवाह हुआ था। गाँव से आने बाद उन्होंने कोरस क्लब हाउस में स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में मिले उपहार व नगदी धनंजय सिंह ने मंदिर के लिए दान स्वरूप भेंट किया। नेरूल में पूर्व सांसद संजीव नाईक के हाथो एस सी मिश्रा व मंदिर के मुख्य ट्रस्टी के डी सिंह को सौपा गया। विधायक संजय जी केलकर , विधायक निरंजन डावखरे , बिलास साठे , प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति ठाकुर अमर सिंह , पटना बिहार के समाजसेवी ठाकुर  सत्येन्द्र सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने इस दान के लिए दानवीर धनंजय सिंह का धन्यवाद किया। धनंजय सिंह अपने पिता स्वर्गीय राम लोचन सिंह की स्मृति में समर्पित किया। इस मौके पर साथ में आनंद सिंह , विश्वजीत सिंह , ओम सिंह समेत परिवार के अनेक सदस्य व अतिथिति उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

रईस स्टडी सेंटर में एमए उर्दू प्रथम वर्ष के पहले बैच 112 छात्रों ने लिया प्रवेश 

Aman Samachar

स्वस्थ महिला अभियान के संबंध में आशा कार्यकर्ता महिलाओं में जागरूकता फैलाएँ – सौरभ राव

Aman Samachar

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उत्तर भारतीयों ने दिखाई एकजुटता

Aman Samachar

विंजो के भारतीय ऑफ-प्लेस्टोर प्रॉडक्ट्स कंपनी के यूजर्स की संख्या भारत में 100 मिलियन

Aman Samachar

कोंकण विभागीय आयुक्त रूबल अग्रवाल ने जिलाधिकारी कार्यालय में अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा

Aman Samachar

मृतकों के दाह संस्कार के लिए श्री जगतगुरु ने बढ़ाया हाथ

Aman Samachar
error: Content is protected !!