Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र दिवास पर एक साथ 4000 युवतियां व महिलाएं घूमर नृत्य कर बनायेंगी रिकार्ड

ठाणे [ युनिस खान ]  राजस्थानी नृत्य घूमर महोत्सव का महाराष्ट्र दिवस 1 मई को भिवंडी कल्याण बायपास मार्ग के आल सेंट हाईस्कूल मैदान में आयोजित किया गया है .कार्यक्रम में करीब चार हजार युवतियां व महिलाएं घूमर नृत्य करेंगी .इसकी जानकारी देते हुए इंटर नेशनल मारवाड़ी फेडरेशन की अध्यक्षा सुमन अग्रवाल बताया कि इतने बड़े स्तर पर पहली बार यह कार्यक्रम होने जा रहा है .

राजस्थानी महिला मंडल भिवंडी और इंटर नेशनल मारवाड़ी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित घूमर कार्यक्रम में ठाणे , मुंबई , सहित राज्यभर से प्रवासी राजस्थानी शामिल हो रहे है . इस कार्यक्रम के दौरान इंडिया बुक आफ रिकार्ड और एशिया बुक आफ रिकार्ड के प्रतिनिधि उपस्थित रहने वाले हैं . 1 मई की शाम चार बजे से शुरू होने वाले घूमर नृत्य में 4000 ह़जार युवतियां व महिलाएं पारंपरिक परिधान में एक साथ मैदान में नृत्य करेंगी . इसमें करीब 70 फीसदी राजस्थानी व 30 फीसदी अन्य भाषा भाषी व प्रान्तों की महिलाएं शामिल होगी .इसके अलावा स्टेज पर दुसरे नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है . कार्यक्रम में करीब दस हजार लोगों के आने की संभावना है .प्रवासी राजस्थानियों व स्थानीय मराठी लोगों के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है .

राजस्थानी महिला मंडल भिवंडी की अध्यक्षा प्रेमा राठी ने महोत्सव को नारी शक्ति के समग्रता व विशालता का प्रतीक बताते हुए कहा कि स्थापना के मात्र 20 वर्ष में इतना भव्य आयोजन किया है .उन्होंने बताया कि घूमर का मतलब ख़ुशी से झूमना , नाचना है . नारी सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम माध्यम बनते हैं .सचिव कल्पना शर्मा ने कहा कि वृक्ष लगाओं पानी बचाओ का कार्यक्रम के माध्यम से सन्देश दिया जायेगा .आयोजन को सफल बनाने में पिंटू कुमावत ,निर्मला हेडा ,रक्षा करवा ,मंगला सोमानी व अन्य पदाधिकारी और संगठन अपना अमूल्य सहयोग दे रहे हैं .

संबंधित पोस्ट

हवा से आक्सीजन शोषित करने वाले 38 पीएसए प्लांट लगाकर प्रतिदिन 53 मैट्रिक टन आक्सीजन निर्माण शुरू – राजेश टोपे

Aman Samachar

 युवकों की पिटाई में घायल बुजुर्ग से मिलकर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने दिया सहयोग का आश्वासन 

Aman Samachar

भंगार की गोदाम में आग लगने से एक मजदूर जख्मी

Aman Samachar

नाकाबिल डेवलपर्स से प्रोजेक्ट्स लेकर काबिल डेवलपर्स को देने के निर्देश

Aman Samachar

शहर की यातायात समस्या सुलझाने में पार्किंग स्थल का महत्वपूर्ण योगदान – कपिल पाटील

Aman Samachar

मानसून पूर्व संक्रमण शिबिर बनाने की कांग्रेस ने पालकमंत्री व मनपा आयुक्त से की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!