Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर की यातायात समस्या सुलझाने में पार्किंग स्थल का महत्वपूर्ण योगदान – कपिल पाटील

भिवंडी [ युनिस खान ] शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में पार्किंग स्थल का महत्वपूर्ण योगदान होता है। भिवंडी मनपा द्वारा पार्किंग स्थल बनाए जाने से वाहन चालकों को सुविधा मिलने के साथ ही यातायात की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। इस आशय का उदगार केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने शिवाजी चौक स्थित भिवंडी मनपा के प्रथम पार्किंग स्थल का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया है।
             इस अवसर पर मनपा महापौर प्रतिभा पाटिल, उपमहापौर इमरान खान, मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, नगर सेवक संतोष शेट्टी, सुमित पाटील, एड हर्षल पाटिल, नगर रचनाकार श्रीकांत देव, कोणार्क विकास आघाडी गटनेता विलास पाटील, मनपा उपायुक्त दीपक पुजारी,जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
             शिवाजी चौक स्थित विशाल इमारत की तल मंजिला में 6532.37 चौरस मीटर क्षेत्र में पार्किंग स्थल का निर्माण किया गया है। पार्किंग स्थल का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री पाटिल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पार्किंग स्थल शुरू होने से शहरवसियों को यातायात जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वाहन चालक मंडई, तीन बत्ती, बाजार पेठ, ब्राह्मण आली आदि व्यस्ततम बाजारों तक जाने के लिए अपने वाहन पार्किंग स्थल पर खड़ा कर सकेंगे। शिवाजी चौक के समीप स्थित इमारत में पार्किंग स्थल शुरू होने से लोगों को भारी सुविधा मिल गई है।
          मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने कहा कि पार्किंग स्थल शुरू होने से जहां लोगों को यातायात जाम से निजात मिलेगी वहीं मनपा की आय में भी इजाफा हुआ है। पार्किंग स्थल पर 70 – 80 चारचाकी एवं करीब 120 दुपहिया वाहन आसानी से खड़े हो सकेंगे। मनपा महापौर प्रतिभा विलास पाटील ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि शिवाजी चौक के पास पार्किंग स्थल होने से क्षेत्रवासियों को यातायात जाम से निजात मिल गई है। शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है।  वाहन चालकों को यातायात जाम की समस्या से बचने के लिए वाहनों को सड़क किनारे ठीक से खड़ा करना चाहिए। ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पार्किंग स्थल का ज्यादा से ज्यादा लोग उपयोग करें जिससे यातायात समस्या से बचा जा सके।

संबंधित पोस्ट

मुंबई, एमएमआर में अगले 15 से 20 सालों में 30 लाख घर बनेंगे – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 31 मार्च, 2022 की समाप्त तिमाही तथा वर्ष के लिए लेखों का किया अनुमोदन

Aman Samachar

कृषि ड्रोन के वित्तपोषण हेतु पीएनबी का आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन के साथ समझौता

Aman Samachar

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का महापौर ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

अलग अलग घटनाओं में तैरने गए तीन लड़कों समेत चार लोगों की मौत से आज का दिन काला रविवार बन गया 

Aman Samachar

प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में एक दिन महिलाओं के लिए टीकाकरण अभियान

Aman Samachar
error: Content is protected !!