Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

भंगार की गोदाम में आग लगने से एक मजदूर जख्मी

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी में आग की बढ़ती घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है. विगत 3 माह में करीब 1 दर्जन से अधिक की घटनाएं भिवंडी शहर एवं आसपास के क्षेत्र में घटित हुई हैं जिससे लोगों का करोड़ों का नुकसान हुआ है. धामनकर नाका फैजान कंपाउंड में एक भंगार गोदाम में भीषण आग लग गई. भीषण आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा लाखों रुपए का प्लास्टिक, पुट्ठा, नल्ली आदि सामान जलकर स्वाहा हो गया.मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की है .
         मिली जानकारी के अनुसार धामणकर नाका फैजान कंपाऊंड स्थित एक भंगार गोदाम में 11 बजे रात्रि अचानक आग लग गई.आग की चपेट में आकर गोदाम में एकत्रित कर जमा किया गया लाखों रुपये का भंगार जलकर राख हो गया.गोदाम में सो रहा मजदूर अताउल्ला खान (18) जब तक गोदाम से बाहर निकला तब तक आग की लपटों की चपेट में आकर बुरी तरह जल गया जिसे उपचार के लिए मुम्बई स्थित नायर अस्पताल में एडमिट किया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है.सूचना के उपरांत घटनास्थल पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के उपरांत आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की. आग बुझने के उपरांत स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

संबंधित पोस्ट

सरस बिक्री प्रदर्शनी में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री 66.31 लाख की रिकॉर्ड बिक्री 

Aman Samachar

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस ने आन्दोलन कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों का किया निषेध

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को भारत सरकार का राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

Aman Samachar

18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को दुसरे डोज के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करने की मुख्यमंत्री से महापौर ने की मांग 

Aman Samachar

राकांपा शरदचंद्र पवार गुट ने मनपा मुख्यालय पर निकाला ऑक्सीजन मार्च 

Aman Samachar

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का कमर्शियल टेलीपोर्ट हब बहुत जल्द करेगा सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइड

Aman Samachar
error: Content is protected !!