Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमिका की आत्महत्या, प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

 भिवंडी [ युनिस खान ] नारपोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत काल्हेर गांव के जयमाता दी कंपाउड स्थित जी.एस.हाउस नामक बिल्डिंग निवासी  एक महिला द्वारा प्रेमी से तंग आकर किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना प्रकाश में आई है. घटना की जानकारी प्रेमी ने पुलिस और परिजनों को नहीं देते हुए मौके से फरार बताया गया है.

पुलिस के अनुसार मृतक महिला शोभा संदिप पाठारे (28) की मृत्यु के बारे में जानकारी मिलने पर जुनुर, पुणे में रहने वाली परिचित महिला आशा चंद्रकांत पाटिल ने नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि मृतक शोभा का प्रेमी विकास अडगले को शराब की लत थी.2 वर्षो से शोभा को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था जिससे तंग आकर उसने किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.पुलिस ने शिकायत के आधार पर विकास अडगले के खिलाफ भादंवि की धारा 306,187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. किन्तु अभी तक आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है. मामले की तहकीकात सहायक पुलिस निरीक्षक विकास राऊत कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

ऑर्किड्स – द इंटरनेशनल स्‍कूल में मनाया गया बाल दिवस समारोह

Aman Samachar

मुंबई, एमएमआर में अगले 15 से 20 सालों में 30 लाख घर बनेंगे – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

स्वस्थ, पारदर्शी व मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं का मतदाता सूची में नाम आवश्यक – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Aman Samachar

ग्रामीण क्षेत्रों के मवेशियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पाटील से गुहार

Aman Samachar

भिवंडी में मोटर सायकिल चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ईज़ सुधारों में दूसरा स्थान प्राप्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!