Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

साकेत-राबोडी क्षेत्र में सड़कों, सफाई व स्वच्छता कार्यों का किया निरीक्षण कर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश 

ठाणे [ युनिस खान ] उथलसर प्रभाग समिति के साकेत-राबोडी क्षेत्र में सड़क निर्माण , मरम्मत, सफाई और स्वच्छता कार्यों का मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को नियमित सफाई, आंतरिक सड़कों, गटर, जलापूर्ति, उद्यान और अन्य आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
          पूर्व नगर सेवक नजीब सुलेमान मुल्ला, सुहास देसाई, पूर्व नगर सेविका अंकिता शिंदे, वहीदा मुस्तफा खान, अतिरिक्त आयुक्त (1) संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त (2) संजय हेरवाड़े, उपायुक्त मारुति खोडके, उपायुक्त मनीष जोशी, उपायुक्त दिनेश तायडे, उपायुक्त दिनेश तायडे, उपायुक्त आयुक्त अनघा कदम, अपर नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, सहायक आयुक्त महेश अहेर, संबंधित कार्यकारी अभियंता, उप अभियंता सहित अन्य मनपा अधिकारी उपस्थित थे।
         साकेत में सबस्टेशन की इमारत के सुशोभीकरण करने , साकेत में फिलिंग स्टेशन पर आये लावारिस पानी के टैंकरों को हटाना, साकेत में मुड़ी हुई पानी की लाइन की मरम्मत, जून के पहले सप्ताह में साकेत राबोडी में वाटरफ्रंट शुरू करने, ग्लोबल हॉस्पिटल के पीछे लोढ़ा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से लिंक रोड का निर्माण करने , हाईवे के पास उद्यान का जीर्णोद्धार कार्य तत्काल शुरू करने के मनपा आयुक्त डा शर्मा ने निर्देश दिए हैं।
          साकेत में फायर ब्रिगेड स्टेशन से सटे भवन का उपयोग शुरू करने , साकेत में हाइवे के पास पाइपलाइन से सटी झुग्गी बस्तियों को स्थानांतरित करने , एकीकृत टाउनशिप परियोजना (आईपीपी) के तहत लंबित कार्यों की बैठक आयोजित करने, पुनर्वास का अध्ययन करने , रुस्तमजी जलकुंभ परिसर की सफाई, संबंधित विकासकर्ता द्वारा रुस्तमजी आवास परिसर में आंतरिक सड़क का सौंदर्यीकरण, रुस्तमजी आवास परिसर को रितुपार्क से जोड़ना, नई बस रुस्तमजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में नयी बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

शादी के खर्च व ससुराल पक्ष में ठाठ बाट दिखाने के लिए चोरी कर धन जुटाने वाला युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

ईटीसी विकलांग शिक्षा, प्रशिक्षण केंद्र का एसएससी परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत

Aman Samachar

राज्य में 18 से 44 आयवर्ग के नागरिकों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने का निर्णय – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

भारतीय सैनिकों के सम्मान में ठाणे में निकली भव्य तिरंगा रैली,

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन 

Aman Samachar

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुलुंड में किया सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!