Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

कल्याण पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले पत्रीपुल का पहला 76 .67 मीटर का गार्डर आज सफलता पूर्वक लगा 

ठाणे [ युनिस खान ] कल्याण पूर्व व पश्चिम को जोड़ने पत्रीपुल पर 76.67 मीटर लम्बा गार्डर लगाने का काम आज से   शुरू कर दिया   गया है . आज 40  मीटर लम्बा गार्डर पुश थ्रू पद्धति से खिसकाने का काम हो गया है जबकि 34 मीटर लम्बा गर्डर कल रविवार को लगाया जाने वाला है .

रेलवे का मेगाब्लक मिलने पर आज पुल पर गर्डर लगाने का काम शुरू हुआ है .उक्त काम  निरिक्षण करने   राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ,  नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे , स्थानीय सांसद  डा . श्रीकांत शिंदे ने मौके पर गए . पर्यावरण मंत्री ठाकरे ने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार के माध्यम से राज्य भर में विकास कार्य शुरू है .    सांसद डा. शिंदे शुरू से इसके  लिए प्रयास कर रहे थे .उनके प्रयासों के बाद आज सफलता  है .  कल्याण के ब्रिटिश   कालीन 102 वर्ष पुराने इस  पुल से यातायात बंद करने का निर्देश रेलवे प्रशासन की   ओर से दिया गया था . जिसके चलते 18 नवम्बर 2018 को पुल को तोड़ने का काम शुरू  गया . मार्च से जून 2020 में कोरोना काल में पुल का कार्य बंद था . आज   पुल का पहला गार्डर लगाने का सफलता पूर्वक काम हो गया है . चार घंटे के   मेगाब्लाक में 42 से 50 मीटर  गार्डर लगाने का उद्देश्य था मात्र  सुरक्षित काम करते 40  मीटर का गार्डर लगाने के बाद मेगाब्लक समाप्त होने पर काम बंद कर दिया गया है . कल रविवार को गार्डर लगाने का काम किया जायेगा .बाकी 33   मीटर लम्बे गार्डर बाद में लगाये जायेंगे .

संबंधित पोस्ट

टीएमटी बस स्टाप से अतिक्रमण नहीं हटाने पर मनसे ने दी आन्दोलन की चेतावनी 

Aman Samachar

मायरे ग्रुप ने अपने इंजीनियरिंग विकास को समर्थन देने के लिए भारत में पांचवां कार्यालय खोला 

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 22 वें वर्धापनदिवस के उपलक्ष्य में शहर के प्रत्येक क्षेत्र में होगी शाखा

Aman Samachar

देशी कट्टा के साथ मुंब्रा में युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

वाटर फ्रंट डेवलोपमेंट के उद्यान संबंधी कार्य अक्टोबर तक पूरा करें – संदीप मालवी

Aman Samachar

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर न्यायालय ने लगाया 500 रुपये का जुर्माना, राष्ट्रीय स्वंसेवक मामला

Aman Samachar
error: Content is protected !!