Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की सदस्य त्रिशा सिंह को जन्मदिन पर प्रशंसकों ने दी शुभकामनायें

मुंबई [ युनिस खान ] आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की सदस्य त्रिशा सिंह को जन्मदिन पर प्रशंसकों ने ढेरों शुभकामनाएं दी।सर्वप्रथम मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत एवं निर्मात्री पूनम दुर्गेश सिंह के द्वारा बधाईयां मिली।तत्पश्चात प्रशंसकों द्वारा मंगलकामनाएं प्राप्त हुई।सोशल मीडिया पोस्ट,संदेश एवं दूरभाष के जरिए जन्मदिन का शुभकामनाएं दी गई।
        वहीं प्रशंसकों की प्रतिक्रिया पर त्रिशा सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।विशेष रूप से त्रिशा ने आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत,निर्मात्री पूनम दुर्गेश सिंह एवं पूरी टीम को इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए आभार जताया।त्रिशा ने कहा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का हिस्सा होना गर्व की बात हैं।यह नाम और पहचान उन्हें अपने परिजनों से मिली हैं।लेकिन,वह अपने माता – पिता के दूरदर्शी सोच को आगे ले जाने का कार्य करेगी।जिसके लिए अभी वह तैयारी कर रहीं हैं।जब आर्या ग्रुप से पूरी तरह से व्यावसायिक रूप से जुड़ेगी,फिर इसके लिए कार्य भी दिखेगा।फिलहाल त्रिशा पढ़ाई कर रहीं हैं और हाल ही में इन्होंने दसवीं की परीक्षा पास की हैं।
       बता दें कि आर्या ग्रुप का कंपनी डिजिटल और सैटेलाइट क्षेत्र में अग्रसर हैं।आर्या ग्रुप का वर्तमान में विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक चैनल व अपना ओटीटी भी है।वहीं बहुत जल्द आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का सैटेलाइट टीवी चैनल भी देखने को मिलेगा। जिसकी लगभग तैयारी पूरी की जा चुकी है। अंतिम पड़ाव पर कार्य है,जो बहुत जल्द पूर्ण होने की संभावना हैं।ज्ञात रहें कि दुर्गेश आर सिंह राजपूत और पूनम दुर्गेश सिंह की त्रिशा अपने तीनों बहनों में द्वितीय पुत्री हैं।त्रिशा की बड़ी बहन आर्या सिंह और छोटी बहन प्राची सिंह हैं।

संबंधित पोस्ट

महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कम रोग निवारक जांच करते हैं – डॉ राजेश बेंद्रे

Aman Samachar

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए १० जून तक आवेदन आमंत्रित 

Aman Samachar

कार देखो ने शरद सक्सेना को यूज्‍ड कार बिजनेस का सीईओ बनाया 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महराज अस्पताल का मनपा आयुक्त ने दौराकर विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपना 1000वां बैंकिंग टचपॉइंट किया लॉन्च 

Aman Samachar

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ठाणे ज़िला परिषद में नशा छोड़ने की सामूहिक शपथ

Aman Samachar
error: Content is protected !!