Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी द्वारा उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले में मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में ग्राहकों ने लिया हिस्सा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क] ग्राहकों की ऋण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले में 30 अक्टूबर, 2021 (शनिवार) को मोजाइक बैंक्विट, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया।सुश्री चेष्टा यादव, जिला मजिस्ट्रेट, उत्तर पश्चिम जिला दिल्ली द्वारा मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

श्री आशीष कुमार एसडीएम (मुख्यालय) उत्तर पश्चिम दिल्ली, श्री के. मीनाक्षीसुंदरम महाप्रबंधक, पीएनबी दिल्ली अंचल, श्री श्याम सुंदर नारंग, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इंडियन ओवरसीज बैंक,श्री अनिल अहलूवालिया उप मंडल प्रमुख, उत्तरी दिल्ली,श्री राजेंद्र चौधरी, सहायक महाप्रबंधक एसएलबीसी, दिल्ली, सहित विभिन्न सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों के कार्यपालक व बड़ी संख्या में ग्राहकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।              सुश्री चेष्टा यादव जिला मजिस्ट्रेट ने कोविड-19 महामारी के दौरान बैंकों की सेवाओं की प्रशंसा की उन्होंने ग्राहकों की ऋण आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उठाए गए इस कदम की भी सराहना की।श्री आशीष कुमार एसडीएम उत्तर पश्चिम जिला, ने बैंकों से गरीबों को विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं का लाभ देने पर बल दिया, जिनमें सब्सिडी भी मिलती है। उन्होंने बैंकों को ऐसे लोन निर्धारित समयावधि में स्वीकृत करने हेतु कहा। उन्होंने सभी बैंकों को हाल ही में लांच की गई सरकारी योजना पीएम एफएमई पर भी ध्यान केंद्रित करने हेतु कहा।श्री के. मीनाक्षीसुंदरम महाप्रबंधक, पीएनबी दिल्ली अंचल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आर्थिक मंदी के दौर में ऋण वितरण को बढ़ावा देने के लिए क्रेडिट आउटरीच अभियान देश के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली के सभी 11 जिलों में ऐसे कार्यक्रम हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अभियानों में ग्राहकों की ऋण जरूरतों की पूर्ति करने से अर्थव्यवस्था सुधरेगी एवं ऐसे स्वागत योग्य प्रयास अभियान के बाद भी जारी रहने चाहिए। इस अभियान में सभी सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 415 ग्राहकों को 54.64 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। पंजाब नेशनल बैंक ने 144 ग्राहकों को 24 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए।अनिल गुप्ता एल. डी. एम., उत्तर पश्चिम जिला द्वारा ऋण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

संबंधित पोस्ट

आपकी बहादुरी को किन शब्दों में बयां करूँ …चिंता मत करो, जल्दी स्वस्थ हो जाओ – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

मनपा के कलवा अस्पताल में 9 म्युकरमायकोसिस के मरीजों का सफल उपचार के दी छुट्टी 

Aman Samachar

कलवा ,मुंब्रा , दिवा की पानी समस्या को लेकर नगर सेवक ने आयुक्त कक्ष के सामने किया हंडा आन्दोलन 

Aman Samachar

बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठी कारोबार चौपट , आदिवासी मजदूर संकट में

Aman Samachar

एगॉन लाइफ और सुगम्य फाइनेंस कम आय वाली महिला उद्यमियों को उपलब्ध कराएँगे जीवन बीमा

Aman Samachar

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने कर्मचारियों को सेल्फ-केयर के लिए मेंटल हेल्थ डे पर दी छुट्टी

Aman Samachar
error: Content is protected !!