Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे पूर्व कोपरी की पानी समस्या को लेकर महिलाओं ने मोर्चा निकालकर मनपा के गेट पर फोड़ा मटका 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे पूर्व कोपरी की पानी समस्या को लेकर महिलाओं ने आज मनपा मुख्यालय पर मोर्चा निकालकर मटकी फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चे में शामिल लोगों ने गली के महापौर पानी चोर के नारे लगाकर मनपा प्रशासन के साथ मनपा की पूर्व सत्ताधारी दल पर भी अपना आक्रोश व्यक्त किया है।
          भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे, विधायक संजय केलकर के मार्गदर्शन में भरत चव्हाण व ओंकार चव्हाण के नेतृत्व में कोपरी की महिलाओं व नागरिकों ने मनपा मुख्यालय पर मटका मोर्चा निकाल कर पानी समस्या सुलझाने की मांग की। इस मार्च में पूर्व नगर सेवक संजय वाघुले , महिला मोर्चा प्रमुख मृणाल पेंडसे समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
               महिलाओं ने नागरिकों का ध्यान आकृष्ट किया कि गली के महापौर कोपरी का पानी चोरी करते हैं , पानी हमारा हक है, अनधिकृत रूप से पानी डायवर्ट करने वाले अधिकारी को सस्पेंड किया जाए। मुंबई मनपा कोपरी के लोगों को 22 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करता है।  लेकिन पिछले छह माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कुछ दिनों पहले महिलाओं द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि आनंदनगर में पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए एक वाल्व लगाया गया था।  एक व्यक्ति जिसका जल आपूर्ति विभाग से कोई संबंध नहीं था, वाल्व का उपयोग कर रहा था।  इस व्यक्ति को मनपा में नौकरी देने का वादा किया गया था।
            विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे ने कहा कि सत्ताधारी दल मनपा प्रशासन पर दबाव बना रहा है और उसकी सत्ता की चाबी पानी की चाभी से चलाई जा रही है।  एक ओर विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त द्वारा दौरा किया जाता है। बावजूद पानी की किल्लत बरकरार है।  विधायक संजय केलकर ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की किल्लत के बावजूद नए भवन स्वीकृत किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नौपाड़ा-कोपरी वार्ड में पाइप लाइन के लिए 120 करोड़ रुपये और पानी की आपूर्ति के लिए तीन पानी की टंकियों की मंजूरी दी गई है।
     मोर्चे के बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से मिलकर निवेदन दिया।  मनपा आयुक्त डा शर्मा ने इलाकों में पानी की कमी दूर करने , पानी का दबाव बढ़ाने के अलावा मुंबई मनपा की ओर से अतिरिक्त 60 लाख लीटर पानी उपलब्ध कराने का वादा किया।

संबंधित पोस्ट

वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र में एम .ए. के छात्रों के लिए नेट, सेट और पीएचडी मार्गदर्शन 

Aman Samachar

महावितरण कर्मचारियों को फ्रंट लाईन वर्कर्स घोषित करने की मांगको लेकर आन्दोलन का संकेत

Aman Samachar

अभिनेत्री केतकी चितले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Aman Samachar

कोविन एप्प पर 50 फीसदी पंजीकरण व 50 फीसदी वाक् इन पद्धति से टीकाकरण होगा 

Aman Samachar

नशे के काफ सिरप को लेकर एक युवक की हत्या , सात गिरफ्तार 

Aman Samachar

धोखा देने वाले डेवलोपर्स के खिलाफ एमपीआईडी के तहत कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!