Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 दैनिक बाजार से मनपा खजाने को 3 वर्ष में 6 करोड़ 68 लाख रुपये की होगी आय

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मनपा प्रशासन मनपा की खाली तिजोरी को मजबूत करने की कवायद में जुटा है. मनपा कर्मियों द्वारा दैनिक बाजार वसूली में हो रहे भ्रष्टाचार को गंभीरता से लेते हुए मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने दैनिक बाजार वसूली का ठेका  3 वर्षों के लिए मेसर्स ओम शिवशंकर अँड कंपनी मुंबई को 6 करोड़ 68 लाख 73 हजार 412 रुपये में ठेकेदार कंपनी को दिया है.
         मनपा प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शहर परिसर अंतर्गत ठेला गाड़ी, सब्जी विक्रेता, सड़क पर बैठ कर व्यवसाय करने वाले तमाम लोगों से मनपा प्रतिदिन शुल्क वसूली करती है.दैनिक बाजार वसूली का कार्य मनपा पहले टेंडर जारी कर ठेकेदार को देती थी लेकिन कुछ वर्षों से मनपा शुल्क की वसूली मनपा कर्मी रशीद के माध्यम से करते थे.सूत्रों की माने तो मनपा कर्मी पैसा वसूली कर मनपा तिजोरी में कम अपनी जेब में अधिक रखते थे.बिगत 3 वर्षों को देखें तो करीब 3 करोड़ रुपये ही मनपा खजाने में दैनिक बाजार वसूली से जमा हुए हैं.मनपा कर्मियों द्वारा दैनिक बाजार वसूली में भारी भ्र्ष्टाचार की शिकायतें काफी समय से मनपा प्रशासन को मिल रही थी.कई दुकानदारों की मानें तो वसूली कार्य मे जुटे अधिसंख्यक मनपा कर्मी बगैर रशीद दिए ही पैसा लेकर चले जाते थे और शुल्क की रशीद मांगने पर “तुमसे कोई नही कुछ मांगेगा” ऐसा कहकर चले जाते थे.मनपा की लगातार घटती आय को गंभीरता से लेते हुए मनपा आयुक्त विजयकुमार म्हसाल के आदेश पर बाजार विभाग द्वारा 3 वर्ष के लिए टेंडर निकाला गया. मनपा ने टेंडर माध्यम से दैनिक बाजार वसूली का ठेका मेसर्स ओम शिवशंकर अँड कंपनी मुंबई को 6 कोटी 68 लाख 73 हजार 412 रुपये का ठेका मनपा ने दिया है .

संबंधित पोस्ट

ठाणे में एम्स अस्पताल शुरू करने की केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री से भाजपा नेताओं ने की मांग

Aman Samachar

भांडुप की खानकाह महफ़िल मंन्सूरिया में मनाई गई ईद मिलादुन्नबी 

Aman Samachar

30 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के बारे अगले सप्ताह कोर कमेटी की बैठक में होगा निर्णय 

Aman Samachar

टीबी निर्मूलन के प्रयासों के बावजूद मनपा क्षेत्र में तीन माह में मिले 697 मरीज

Aman Samachar

मनपा में सत्ताधारी रही शिवसेना के पांच साल के भ्रष्टाचार का  काला चिट्ठा प्रकाशित करेगी भाजपा  

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म सईयाँ हमार थानेदार को मिला यू सर्टिफिकेट,बहुत जल्द होगी प्रदर्शित

Aman Samachar
error: Content is protected !!