Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा व सामाजिक एकता आवश्यक – लालचंद निषाद

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा सागर पुत्र असोसिएशन की ओर से आयोजित स्नेह मिलन समारोह में समाज में शिक्षा , स्वास्थ्य , रोजगार व आपसी एकता  पर जोर दिया गया। प्रधानाचार्य लालचंद निषाद ने कहा कि सामाजिक एकता और शिक्षा के बल पर समाज की उन्नति व विकास किया जा सकता है।
      उन्होंने आगे कहा कि किसी भी समाज की सामाजिक पहचान और एकता के सहारे हर आवश्यक कार्य आसान हो जाते हैं। जिन लोगों ने अपनी सामाजिक पहचान खो दिया है उनके बच्चों के शादी विवाह तक में मुश्किलें आ रही है। इस लिए सामाजिक पहचान बनाये रखना और शिक्षा को प्राथमिकता देना बहुत ही जरुरी है।
       कार्यक्रम में समाज सेवक योगेन्द्र शुक्ला , संस्था के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद , राम महेश निषाद , सलाहकार अर्जुन निषाद ,दीपचन्द मल्लाह , महासचिव रामसागर निषाद , कोषाध्यक्ष रामआधर साहानी,  चंद्र भूषण निषाद, खजांची प्रसाद मल्लाह , रामहित यादव ,विनय कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सचिन सहानी ,द्वरका प्रसाद सहानी ,गणेश निषाद ,सुनील  निषाद, मुकेश पारस नाविक,रामराज बिन्द, राम आसरे निषाद ,महेंद्र प्रसाद नाविक ,रमेश चन्द्र निषाद,राम सावारे निषाद  , पन्नेलाल निषाद , दिनेश कुमार साहनी ,दयानन्द निषाद आदि बैठक में उपस्थित थे। वैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

संबंधित पोस्ट

कोरोना वैसीन्न के आन लाईन सिस्टम को हैक करने की आशंका को लेकर सायबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की मांग

Aman Samachar

पूर्व नगर सेवक और उत्तर भारतीय नेता जंजाली जयसवाल निधन के बाद भी याद किये जाएंगे 

Aman Samachar

डालमिया भारत ने बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मानिर्भर भारत अभियान को दिया बढ़ावा

Aman Samachar

भारत में सबसे लंबे ईसीएमओ सरवाइवर को मेडिका हॉस्पिटल ने दिया नया जीवन 

Aman Samachar

समाज का प्यार व आशीर्वाद कमाना ही मेरा उद्देश्य – सिद्धार्थ पांडेय

Aman Samachar

उप्र अंबेडकरनगर विकास खंड भीटी के ग्राम पंचायत हृदयपुर से विजय रंजन सिंह प्रधान निर्वाचित

Aman Samachar
error: Content is protected !!