Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने शुरू की मेटावर्स में अपनी वर्चुअल शाखा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने Kiya.ai (इंफ्रासाफ्ट टेक्नालाजी लिमिटेड) द्वारा संचालित पीएनबी मेटावर्स की शुरूआत की है। यह बैंक की एक वर्चुअल शाखा है जहां इसके वर्तमान व नए ग्राहकों को अनूठा बैंकिंग अनुभव मिलेगा जो अब बैंक की विभिन्न सेवाओं व उत्पादों जैसे बैंक डिपाजिट, रिटेल/एमएसएमई ऋण, डिजिटल उत्पाद, महिला/वरिष्ठ नागरिकों के उत्पाद, डू इट योरसेल्फ और सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

         पीएनबी ने बैंक की मेटावर्स शाखा को इस तरह विकसित किया है जहां इसके प्रतिष्ठित ग्राहकों को घर या कार्यालय में आराम से अपने मोबाइल फोन अथवा लैपटाप के जरिए इसके वर्चुअल वातावरण तक खास पहुंच मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त यह ग्राहकों को डिजिटल अवतारों के जरिए परंपरागत बैंकिंग गतिविधियों के संचालन में तल्लीन कर देने वाला 3D अनुभव प्रदान करेगी।

         श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी ने पुष्टि करते हुए कहा कि इंटरनेट के इस नए फेज में जो साइट्स और एप्स के पृथक संग्रह से एक सुदृढ़ 3D वातावरण में विकसित हुआ  है, वहां काम करते हुए सोशल प्लेटफार्म पर जाना उतना ही आसान है जैसे कि कार्यालय से गली की दूसरी तरफ के मूवी थियेटर में जाना।

       उन्होंने कहा, “ आज हमें अपने जेनरेशन जेड ग्राहकों के लिए उन्नत डिजिटल अनुभव को पेश करते हुए गर्व हो रहा है। हमें यकीन है कि अपने तकनीकी सहभागियों Kiya.ai (इंफ्रासाफ्ट टेक्नालाजी लिमिटेड) के साथ हम अपने ग्राहकों की वर्चुअली मदद कर सकेंगे और उन्हें वह सब सूचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध करा सकेंगे जो किसी भी शाखा में मिलती है। इस तकनीक से हम कस्टमर के एंगेजमेंट को बढ़ाने, ग्राहकों के अधिग्रहण की प्रक्रिया में सुधार और उन्हें उच्च स्तरीय व्यक्तिगत ग्राहक अनुभव देने की आशा करते हैं।”

संबंधित पोस्ट

बाइटएक्सएल ने टियर 2 और 3 शहरों में ‘फ्यूचर-रेडी’ टेक्नोलॉजी टैलेंट पूल के विकास के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

भारत के प्रमुख टेलीशॉपिंग नेटवर्क – नापतोल ने अपने कस्टमर केयर ऑपरेशंस के प्रबंधन के लिए ईबिक्सकैश को चुना 

Aman Samachar

एसएससी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल का परिणाम 99.3 प्रतिशत

Aman Samachar

वन नेशन वन इलेक्शन बीजेपी की वोट हथियाने की साजिश – भूपेश बघेल 

Aman Samachar

महावितरण के ठाणे कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar

आर्थिक महामंडल व परशुराम जयंती का सार्वजनिक अवकाश राष्ट्रीय स्तर पर हो घोषित

Aman Samachar
error: Content is protected !!