Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की राकांपा ने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ]  महिलाओं के पहनावे पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर राकांपा महिला कांग्रेस योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ आक्रामक होकर उनके पोस्टर जलाए। इस दौरान बाबा रामदेव के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज गिरफ्तार करने की मांग की गयी है। विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने बाबा रामदेव के खिलाफ जमकर नारे लगाये।

         शुक्रवार को योगगुरु बाबा रामदेव ठाणे हाइलैंड ग्राउंड में योग शिबिर और महिला सम्मेलन कार्यक्रम के लिए आये थे। उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडनवीस व बड़ी संख्या में उपस्थित अन्य महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।  इसके बाद राकांपा ठाणे ,पालघर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे उक्त बयान की तीखी आलोचना की। इसके बाद शनिवार को राकांपा नेता डॉ.  जितेंद्र आव्हाड के आदेश पर ठाणे-पालघर जिला समन्वयक आनंद परांजपे और राकांपा ठाणे-पालघर मंडल अध्यक्ष रुता आव्हाड के मार्गदर्शन में राकांपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और रामदेव बाबा के पोस्टर जलाए।

         बाबा रामदेव का योग शिविर ठाणे शहर में शुक्रवार को आयोजित किया गया था। इसी योग शिविर में बाबा रामदेव ने अमृता फडणवीस के सामने बयान दिया था कि महिलाएं बिना कपड़ों के अच्छी लगती हैं। इस बयान के बाद पूरे राज्य में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। शनिवार को शहर महिला अध्यक्ष सुजाता घाग के नेतृत्व में राकांपा की महिला कार्यकर्ताओं ने  मनपा में पूर्व विपक्ष की नेता प्रमिलताई केनी की मौजूदगी में राकांपा कार्यालय के पास बाबा रामदेव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर पोस्टर जलाया। इस दौरान महिलाओं ने बाबा   रामदेव मुर्दाबाद, बाबा रामदेव हाय-हाय, बाबा रामदेव  को गिरफ्तार किये जाने की मांग किया। बाबा रामदेव बाबा के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए क्योंकि इस बयान से सभी महिलाएं शर्मसार हो गई हैं।

          इस आंदोलन में रचना वैद्य, मेहरबानो पटेल, कांता गजमल, माधुरी सोनार, ज्योति निंबर्गी, अनीता मोटे, शुभांगी खेडेकर, सबिया मेमन, सुवर्णा खिलारे और अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में युवाओं में टीकाकरण को लेकर नहीं है उत्साह , मनपा स्वास्थ्य विभाग चिंचित

Aman Samachar

देशी पिस्टल व कारतूस समेत पांच शातिर आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

सपनों के घर खरीदने वालों के लिए क्रेडाई एमसीएचआई की प्रापर्टी 2022 प्रदर्शनी शुरू

Aman Samachar

महाराष्ट्र उद्योग और निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य – देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए एडवांस्ड सीटिंग सिस्टम की शुरुआत की

Aman Samachar

ओमीक्रोन के मद्देनजर टीकाकरण बढ़ाने व आरोग्य यंत्रणा को तैयार रखने का मनपा आयुक्त ने दिए आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!