Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा – कलवा – शील के नागरिकों के लिए टोरेंट पावर कंपनी ने दी दावत-ए-इफ्तार

ठाणे [ युनिस खान  ] टोरेंट पावर कंपनी ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कौसा-मुंब्रा में शील-मुंब्रा-कलवा के नागरिकों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 250 प्रसिद्ध लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
       उपस्थित लोगों में पुलिस अधिकारी, ठाणे मनपा के अधिकारी, मीडियाकर्मी और टोरेंट कर्मचारी भी शामिल थे। कार्यक्रम में मौजूद टोरेंट के वरिष्ठ बिजली अधिकारियों में महाप्रबंधक जीवन क्लर्क, ए आर शेख, पीआरओ सुधीर देशमुख, चेतन बडियानी,शशिकांत कोठेकर  शामिल थे। मौलाना फैझ ने उपस्थित अतिथियों को रमजान और इफ्तार का महत्व समझाया और टोरेंट पावर द्वारा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शहर के नागरिकों के बीच सहयोग, शांति और सद्भाव में मदद मिलती है। टोरेंट पावर कंपनी महावितरण की एक फ्रेंचायजी के रूप में कलवा ,मुंब्रा ,शील क्षेत्र में बिजली वितरण का व्यवसाय कर रही है। रमजान माह में अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए कंपनी ने मुंब्रा के डायमंड हाल में दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें विविध क्षेत्र के लोगों के साथ क्षेत्र के रोजादारों ने हिस्सा लिया।

संबंधित पोस्ट

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पूर्वी भारत में जीरो-कंट्रास्ट रोटाब्लेशन एंजियोप्लास्टी की शुरुआत की

Aman Samachar

अट्रासिटी मामले में भाजपा नेत्री की गिरफ्तार के आश्वासन पर 14 दिनों से शुरू अनशन समाप्त

Aman Samachar

ईस्टर्न इंडिया हेल्थकेयर फाउंडेशन और MCKS ट्रस्ट फंड, बैंगलोर ने किया मेडिका के साथ सहयोग

Aman Samachar

प्रेमिका की आत्महत्या, प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड ने अनुज जैन को प्रबंध निदेशक के पद पर किया प्रमोट 

Aman Samachar

विश्व स्तर पर ऐतिहासिक ठाणे रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जायेगा – सांसद राजन विचारे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!