Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस स्टडी सेंटर में बी.ए.के बाद क्या,विषय पर किया मार्गदर्शन 

  भिवंडी [ युनिस खान ] यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठ नाशिक द्वारा संचालित एएचए.रईस हाईस्कूल एंड ज्यु कालेज भिवंडी अभ्यास केंद्र के बी.ए.तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए बी.ए.के बाद आगे क्या ? विषय पर मार्गदर्शन हेतु शिविर का आयोजन उर्दू बसेरा आडीटोरियम में रईस स्टडी सेंटर के कोआर्डीनेटर अब्दुल अज़ीज़ अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.
            जिसमें मार्गदर्शक के रूप में प्रख्यात करियर कॉउंसलर फहीम अब्दुल बारी मोमिन आमंत्रित थे.फहीम मोमिन ने आर्ट्स ग्रेजुएट्स के लिए अकैडमिक उच्च शिक्षा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों में रोज़गार के अवसर जैसे रेलवे,स्टॉफ सलेक्शन कमीशन आदि के विषय में जानकारी दी साथ ही साथ यूपीएससी.और एमपीएससी. द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगात्मक परीक्षाओं कि विस्तृत जानकारी दी तथा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ती के लिए समय समय पर निकलने वाली जगहों के लिए फॉर्म आदि कैसे भरे जाते हैं और किन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है विषय पर मार्गदर्शन किया. उक्त अवसर पर भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण मौजूद थे.
          गौरतलब हो कि रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज स्थित उर्दू बसेरा आडिटोरियम में रईस स्टडी सेंटर के कोआर्डीनेटर अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम से सर्वोत्तम बनने के लिए कठिन परिश्रम और दृढ निश्चय की आवश्यकता होती है.प्रतियोगी परीक्षाओं में वही सफल होता है जो मेहनत,लगन और उद्देश्य केंद्रित अध्यन के साथ परीक्षा में भाग लेता है.कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों द्वारा पूछे गए प्रशनो का संतोषजनक उत्तर भी दिया.उक्त अवसर पर स्टडी सेंटर के बी.ए.अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. समारोह का संचालन आमिर कुरैशी सर एवं आभार प्रदर्शन मक़सूद अंसारी सर ने किया.

संबंधित पोस्ट

10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की सुविधा शुरू

Aman Samachar

अधिकारियों की मिलीभगत से ठाणे में ज़मीन हड़पने वाला गैंग सक्रिय

Aman Samachar

रेंटोकिल पीसीआई ने एक्सपर्टो एंटी-मॉस्किटो रैकेट किया लॉन्च 

Aman Samachar

रविवार से संयुक्त किसान नेताओं के एक मंच पर भूख हड़ताल से भड़क सकता है आन्दोलन 

Aman Samachar

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढे पाटकर मनाया गाँधी जयंती 

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने फेस्टिव सीजन को सेलीब्रेट करने के लिए काइगर, ट्राइबर और क्विड का लिमिटेड एडिशन पेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!