Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आशीर्वाद स्कूल के छात्रों को जिजाऊ संस्था द्वारा दी गई चार हजार कापियां

भिवंडी [ युनिस खान  ] विक्रमगढ़ की जिजाऊ शैक्षणिक व सामाजिक संस्था द्वारा भिवंडी के नागांव-चाविंद्रा के आशीर्वाद हिंदी हाईस्कूल,शांतिदेवी वीरेंद्रप्रताप सिंह हिंदी प्राथमिक विद्यालय एवं डॉ. डी.एस.पालीवाल इंग्लिश हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज के छात्रों में चार हजार कांपियों का वितरण किया गया| जिसे संस्था के जिला तालुका प्रमुख फराद इस्माइल जिजाऊ, शांतिनगर विभाग प्रमुख इमरान अंसारी एवं टेमघर भादवड़ प्रमुख कल्पेश नाईक एवं विद्यालय के चेयरमैन वी.के.सिंह द्वारा छात्रों को वितरित की गयी है।
             संस्था द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए फराद इस्माइल ने बताया कि भवन निर्माण से अपना व्यवसाय शुरू करने वाले संस्था के संस्थापक अध्यक्ष निलेश भगवान सांबरे भवन निर्माण के आमदनी का 95 प्रतिशत हिस्सा शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए किया जा रहा है| जिसके तहत निलेश सांबरे द्वारा 2014 से महाराष्ट्र के विभिन्न स्कूलों में गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों के लिए कांपियों का वितरण किया जा रहा है| कोरोना संक्रमण के बावजूद लगभग 27 लाख कापियों का वितरण किया गया है| महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संस्था द्वारा कामतघर,शांतिनगर,बेतालपाड़ा एवं निजामपुर सहित अन्य इलाकों में मेहंदी की क्लास चालकर लगभग 1600 लड़कियों एवं महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है| जिससे कई महिलाएं अपना व्यवसाय कर रही हैं| इसके अलावा संस्था 32 लड़कियों को निःशुल्क नर्सिंग के प्रशिक्षण के लिए पुणे भेजा गया है| संस्था द्वारा झड़पोली में भवानादेवी भगवान सांबरे सीबीएससी स्कूल चलाने के साथ गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों के इलाज के लिए महादेव भगवान सांबरे अस्पताल भी शुरू किया गया है| जहां प्रतिदिन सात सौ से आठ सौ लोगों का प्रतिदिन ओपीडी किया जाता है| इसके अलावा मंदबुद्धि के बच्चों के लिए ओमकार मतिमंद स्कूल भी चलाया जा रहा है| जिसमें मंदबुद्धि के छात्रों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है| पुलिस में भर्ती होने वाले इच्छुक छात्रों के लिए ठाणे एवं पालघर तालुका के हर तहसील में पुलिस अकेडमी चलाया जा रहा है| जिससे प्रशिक्षण पाने वाले लगभग चार सौ लोग पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर नौकरी कर रहे हैं| छात्रों के पढ़ने के लिए पूरे कोकण मंडल में 37 पुस्तकालय चलाया जा रहा है| जहां से बच्चे यूपीएससी एवं एमपीएससी की तैयारी कर रहे हैं| उसमें भी भारी संख्या में बच्चे सफल हुए हैं| संस्था द्वारा 20 हजार से भी अधिक लोगों के मोतियाबिंद का जहां ऑपरेशन कराया गया है वहीं अलग-अलग शिविर लगाकर विभिन्न बीमारियों का इलाज भी किया गया है| कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक एस.डी. चौघुले ने किया| कांपी वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक आर.एम.श्रीवास, महफूज अंसारी,गणेश पाटील,आकाश पांडेय,राहुल अहिरे,लालबिहारी विश्वकर्मा एवं राम करण ने विशेष सहयोग किया|

संबंधित पोस्ट

कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले प्रतिष्ठान महामारी समाप्त होने तक होंगे बंद 

Aman Samachar

सिडबी ने लखनऊ में राष्ट्रीय एमएसएमई अभियान दल के फ्लैगिंग-ऑफ कार्यक्रम में भाग लिया

Aman Samachar

राज्य में 18 से 44 आयवर्ग के नागरिकों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने का निर्णय – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

दसवीं , बारहवीं परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का क्षत्रिय समाज ने किया सम्मान 

Aman Samachar

मोटोरोला ने मोटोरोला रेज़र 40 अल्‍ट्रा और रेज़र 40 के लॉन्‍च पर अभिनेत्री कृति सेनन ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर  

Aman Samachar

16 छात्र कोरोना पोजिटिव मिलने से 27 दिसंबर तक घनसोली स्कूल बंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!