Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

श्याम स्टील ने लॉन्च किया जी हुज़ूर; सभी निर्माण सामग्रियों को खरीदने के लिये एक बी2बी मार्केट प्‍लेस  

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] श्याम स्टील, प्राइमरी टीएमटी सरिया के प्रमुख उत्पादकों और निर्माताओं में से एक,ने आज कंस्‍ट्रक्‍शन से संबंधित सभी मैटेरियल के लिए अपने नए जमाने केबी2बी मार्केट प्‍लेस, जी हुज़ूर के लॉन्च की घोषणा की। यहबी2बी मार्केट प्‍लेस एक ही छत के नीचे कंस्‍ट्रक्‍शन से जुड़े सभी मैटेरियल और सेवाएं उपलब्ध कराने की एक संपूर्ण पारितंत्र प्रदान करता है। इसका लक्ष्य इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सभी कंस्‍ट्रक्‍शन मैटेरियल के लिये आपूर्तिकर्ताओं और खरीदारों के बीच मौजूद अंतर को खत्‍म करना है। जी हुज़ूर ग्राहकों की जरूरतों को समझता है और परेशानी मुक्त खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के लिये सारी कार्यवाही पूरी करता है।

      जी हुज़ूर किसी भी ब्रांड केसभी कंस्‍ट्रक्‍शन मैटेरियल के लिये, अपने सभी कारोबारी ग्राहकों से ऑर्डर स्वीकार करता है, जिसमें इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर कॉन्‍ट्रैक्‍टर्स, बिल्डर्स आदि शामिल हैं। वे इस मांग को उपयुक्त निर्माता/आपूर्तिकर्ता से सामान मंगाकर पूरी करते हैं। यह मार्केटप्‍लेस पैसा वसूल मूल्य देता है और विक्रेता प्रबंधन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। जी हुज़ूर सबसे अच्छी क्वालिटी उपलब्ध कराता है और प्रमाणित निर्माताओं से सामग्री की व्यापक रेंज, किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराता है। साथ ही यह ट्रांसपोर्टर्स के स्थापित नेटवर्क के जरिए खरीदी गई सामग्री की दरवाजे तक डिलीवरी भी सुनिश्चित करता है। जी हुज़ूर ग्राहकों के कार्यशील पूंजी के तनाव को कम करने के लिए सहज ॠण सुविधा एवं फाइनेंसिंग शर्तें भी मुहैया कराता है। ग्राहकों को उनके मैटेरियल से संबंधित मूवमेंट को लेकर स्‍पष्‍ट विजिबिलिटी भी मिलती है।

          इस पहल पर, श्री मनीष बेरीवाला, डायरेक्टर, श्याम स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटे डका कहना है, “जी हुज़ूर कंस्‍ट्रक्‍शन मैटेरियल के क्षेत्र में एक गेमचेंजर होगा।अब कंस्‍ट्रक्‍शन मैटेरियल खरीदना परेशानी मुक्त अनुभव होगा और हम ग्राह कों से समयबद्ध तरीके से जुड़नेमें  सक्षम हो पाएंगे।हम हमेशाही व्यापार-प्रेरित तकनीकों को तैयार करने में आगे रहे हैं और जी हुज़ूर का लक्ष्य खरीदारों और आपूर्तिकर्ताओं कीसभी चिंताओं को दूर करना होगा।साथ ही हम डीलर्स को एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराकर उनके बिजनेस में बढ़ोतरी करेंगे।”

       जी हुज़ूर में उपलब्ध उत्पादों में टीएमटी सरिया, स्ट्रक्चरल स्टील, पाइप और ट्यूब, मेटल बीम क्रैश बैरियर, मचान और शटरिंग सामग्री, पोल और टावर, फैब्रिकेशन, निर्माण रसायन, बिटुमेन और फ्लाई ऐश, निर्माण उपकरण, निर्माण संबंधी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, निरीक्षण और परीक्षण सेवाएं आदि शामिल हैं। निर्माण सामग्री के साथ, जी हुज़ूर पुलों, संरचनाओं, सड़कों और अन्य सभी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर परियोजनाओं के लिये विश्वसनीय निरीक्षण और परीक्षण सेवाएं प्रदान करता है। कंपनियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के लिये, जी हुज़ूर निर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर उत्पादों की पूरी श्रृंखला भी प्रदान करता है।

संबंधित पोस्ट

बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी के आवास पर होली मिलन समारोह में जुटे गणमान्य

Aman Samachar

पर्यावरण पूरक इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढाने का शासन स्तर पर प्रयास – उद्योगमंत्री

Aman Samachar

रेनॉल्ट इंडिया ने 8,00,000 बिक्री का मैल का पत्थर पार किया

Aman Samachar

नए कलवा पुल की चौथी लेन 30 नवम्बर से यातायात के खुलेगी – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

पथनाट्य के माध्यम से बच्चों ने नागरिकों में स्वच्छता व पर्यवरण के प्रति किया जनजागरण 

Aman Samachar

 बिजली कनेक्शन काटने गए महावितरण कर्मियों से मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!