Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 बिजली कनेक्शन काटने गए महावितरण कर्मियों से मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज 

ठाणे  [ युनिस खान ] महावितरण के पातलीपाड़ा विभाग में कार्यरत तकनीशियन एवं उनके सहयोगी बिजली का कनेक्शन खंडित करने गए थे। उसी दौरान तीन लोगों ने महावितरण के कर्मचारियों से तथाकथित मारपीट किया। कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने सरकार काम में बाधा डालने जैसे विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार महावितरण , पातलीपाडा विभाग के तकनीशियन गणेश जाधव , और उनके सहयोगी मदन पांढरे बिजली बिल बकायेदार दिनेश देवकाते व दीपक देवकाते की बिजली आपूर्ति खंडित करने गए। इसके पहले महावितरण के पातलीपाडा कार्यालय के अंतर्गत वरिष्ठ तकनीशियन के रूप में कार्यरत गणेश जाधव ने बकाया बिजली बिल वाले ग्राहकों की सूची से अपने पंजीकृत मोबाइल पर दिनेश देवकाटे से संपर्क किया और उनसे अक्टूबर 2021 से बकाया बिजली बिल 9002 रुपये का भुगतान करने का अनुरोध किया।  दिनेश देवकाटे ने यह कहते हुए फोन काट दिया कि वह बिजली का बिल नहीं भरेंगे, जो करना है वह करो। इसके बाद वरिष्ठों के आदेशानुसार जाधव अपने साथियों के साथ पोलारिस बिल्डिंग, काबरा गैलेक्सी, ब्रह्माण्ड, जीबी रोड, कसारवावली गए थे।  दिनेश देवकाटे व दीपक देवकाटे की बिजली आपूर्ति खंडित कर मीटर रूम से बाहर आ गए। उसी दौरान  जाधव को रोककर बेइज्जत किया और पीटा गया।  इस संबंध में श्री जाधव ने सहायक अभियंता रोहित मोरे को फोन कर घटना की जानकारी दी। महावितरण के अधिकारीयों की शिकायत पर कासार वडवली  पुलिस ने दिनेश और दीपक देवकाटे के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 332, 323, 504, 506, 341 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

संबंधित पोस्ट

आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार प्रयासरत – अजित पवार 

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ठाणे से नई क्रांति पैदा करेगी , मुंबई जाते समय मैं भी ध्यान दूंगा  – अजीत पवार 

Aman Samachar

विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव 2023 का शानदार समापन

Aman Samachar

मुलुंड में निःशुल्क आरोग्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का लोगों ने लिय लाभ 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की

Aman Samachar

उत्तर भारतीय ओबीसी महासंघ ने किया मो. आरिफ नसीम खान का अभिनंदन

Aman Samachar
error: Content is protected !!