Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एका के ई-एलसीवी (e-LCV) को CMVR प्रमाणन के साथ-साथ मिली मंजूरी

कंपनी अब भारत में 2.5 टन की श्रेणी के पहले इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के निर्माण की शुरुआत करेगी

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़ी तथा पिनेकल इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी, एका मोबिलिटी ने आज 2.5टन की श्रेणी के अपने GVM इलेक्ट्रिक हल्के वाणिज्यिक वाहन के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान (CIRT) से CMVR प्रमाणन प्राप्त किया। श्री के.वी.आर.के. प्रसाद, निदेशक, केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान (CIRT) द्वारा कंपनी की रिसर्च, डिजाइन एवं होमोलॉगेशन टीम को केंद्रीय मोटर वाहन नियम (CMVR) प्रमाणन सौंपा गया।

        इस तरह एका मोबिलिटी 2.5 टन की GVM श्रेणी में इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को भारतीय बाजार में उतारने का प्रस्ताव पेश करने वाली पहली कंपनी बन गई है, और इसने मोटर वाहन का निर्माण करने वाली दूसरी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय मोटर वाहन नियम (CMVR) प्रमाणन प्राप्त करने के लिए एका ने वाहन की कार्यक्षमता एवं सुरक्षा की सभी कसौटियों पर खरा उतरने के साथ-साथ आवश्यक मंजूरी हासिल करने में सफलता पाई, जो आने वाले महीनों में कंपनी द्वारा परीक्षण और उत्पाद की बिक्री शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी द्वारा इसी महीने में भारत के पुणे (महाराष्ट्र) में ई-एलसीवी (e-LCV) के उत्पादन की शुरुआत की जाएगी, तथाका उत्पादन शुरू कर देगी और अगले साल की शुरुआत में इसकी पहली खेप को चुनिंदा ग्राहकों तक पहुँचाने की योजना बनाई गई है।                                               इस मौके पर पिनेकल मोबिलिटी सॉल्यूशंस के एका के संस्थापक एवं अध्यक्ष, डॉ. सुधीर मेहता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी पूरी टीम ने इतने कम समय में ई-एलसीवी (eLCV) के होमोलॉगेशन को पूरा किया जो सचमुच एक बड़ी उपलब्धि है। इससे भारत के साथ-साथ दुनिया भर के बाजारों के लिए भारत में शुरुआत से ही पहली बार में सही उत्पाद बनाने के हमारे संकल्प को मजबूती मिली है। हम एका के ई-एलसीवी (e-LCV) और इसकी बेमिसाल खासियतों को लेकर बेहद उत्साहित हैं और हमें अपने ग्राहकों से काफी उम्मीदें हैं। कुल मिलाकर वाहन के स्वामित्व की बेहद कम लागत, बेजोड़ डिजाइन और उपयोगकर्ताओं के अनुभव को देखते हुए, हमें पूरा यकीन है कि हमारा यह वाहन अलग-अलग तरह के सामानों को उपयोगकर्ताओं तक पहुँचाने के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव लाएगा और हमारे देश में शून्य-उत्सर्जन वाले वाहनों को अपनाने की गति को बढ़ा देगा।”

इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए श्री बी. अनिल बालिगा, अध्यक्ष, एका, ने कहा, “हमें अपनी टीम की कड़ी मेहनत और इनोवेशन पर बेहद गर्व है, जिसकी वजह से रिकॉर्ड समय में इस उपलब्धि को हासिल करना संभव हो पाया है। अनुमान है कि अगले पांच वर्षों में इस सेगमेंट का आँकड़ा करीब 100,000 तक पहुंच जाएगा। हम 23 जनवरी के अंत तक वाहनों के शुरुआती खेप को अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों तक पहुँचाने की योजना बना रहे हैं, ताकि उनकी शुरुआती प्रतिक्रिया ली जा सके और वाहन के प्रदर्शन की निगरानी की जा सके। इसके बाद, आने वाले महीनों के दौरान हम उत्पादन में तेजी लाएंगे।अत्याधुनिक सुविधाओं वाले बेहद कुशल लीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में तैयार किए जाने वाले पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ वाहनों के साथ वर्ष 2023 के मध्य से ई-एलसीवी (e-LCV) की बिक्री पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।”

 

संबंधित पोस्ट

प्रतापगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

Aman Samachar

उल्हास नदी के तट को अतिक्रमण रहित व प्रदुषण मुक्त करने के लिए प्रभावी कदम उठायें – जयंत पाटील 

Aman Samachar

रेफेक्स ग्रुप द्वारा महिला अल्टीमेट फ्रिस्बी टूर्नामेंट

Aman Samachar

वेलुक कातकरी वाडी, तालुका शाहपुर में बाल विवाह रोकने में प्रशासन को मिली सफलता

Aman Samachar

पुलिस कालोनी की घटिया दर्जे की मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग 

Aman Samachar

सूरज सम्राट की तीन भोजपुरी फिल्में बनकर तैयार,बहुत जल्द होगी प्रदर्शित

Aman Samachar
error: Content is protected !!