Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पथनाट्य के माध्यम से बच्चों ने नागरिकों में स्वच्छता व पर्यवरण के प्रति किया जनजागरण 

ठाणे [ इमरान खान ] श्रीनगर अय्यप्पा मन्दिर इलाके में शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्युकेशनल एण्ड चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर  पूरे परिसर, मन्दिर की सीढ़ियों व उसके उद्यान को स्वच्छ किया गया। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए संस्कार एजुकेशनल अण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के बच्चों ने पथनाट्य स्वच्छता का सन्देश दिया। प्लास्टिक के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से सावधान रहने व सरकार के नियमों से लोगों को अवगत कराने का प्रयास किया गया।
                   शिवशांति व रुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने स्वच्छ्ता अभियान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए शुन्य प्लास्टिक मुहिम से जूड़कर अपना सहयोग देने का आवाहन किया है। उन्हीने गीला कचरा, सूखा कचरा व प्लास्टिक का वर्गीकरण करने की सलाह दिया है। जिससे हमारे सफाई कर्मचारियों को मदद मिलेगी व प्लास्टिक से पर्यवरण को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। मुहिम से जूड़े नगर सेवक गुरुमुख सिंह स्यान ने संस्था के सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने मनपा कर्मचारियों और अधिकारियों को भी धन्यवाद देते हुए इस मुहिम को आगे भी चलाने का आग्रह किया।
समाज सेवक रमेश शर्मा ने स्वछता अभियान से जुड़कर अपने आस पास के परिसर को स्वछ करने का आग्रह किया और बच्चों द्वारा किए पथनाट्य को खूब सराहा।
इस अवसर पर संस्कार क्लासेस की संचालिका श्रीमती लक्ष्मी मौर्या , अमित सिंह, रंजीत सिंह , अध्यापक रवि कुशवाहा , मनपा अधिकारी प्रदीप बनोटे, जाधव सफाई देखरेख कर्मचारी बाबा होनमाने, सत्यवान धुमाल, मनोज यादव जी, अध्यापिका शिक्षा यादव, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पूजा राजभर, गोपाल ठाकुर, प्रशांत दलाई, विशाल टेमकर, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रवि पंडित आदि ने श्रमदान किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

नए कोरोना की आशंका के चलते जिले के सभी विद्यालय 16 जनवरी 2021 तक बंद रहेंगे – जिलाधिकारी

Aman Samachar

बढ़ती कीमतों के बीच मुंबई के रियल इस्टेट परिदृश्य में किफायती आवास का दबदबा

Aman Samachar

ग्रामीणों ने फ़ौजी का किया भव्य स्वागत

Aman Samachar

कांग्रेस सेवादल द्वारा जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण

Aman Samachar

एसबीआई कार्ड ने सेहत और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने वाले लोगों के लिए ‘एसबीआई कार्ड पल्स’  किया लॉन्च

Aman Samachar

प्रतिदिन 5000 आरटी-पीसीआर टेस्ट क्षमता की प्रयोगशाला का नगर विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

Aman Samachar
error: Content is protected !!