Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

समाज में नशा व दहेज़ उन्मूलन के लिए काम करना अत्यंत आवश्यक 

 ठाणे [ इमरान खान ]  दहेज़ की कुप्रथा को रोकने के लिए उलेमा व समाज के राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आगे आने की आवश्यकता है। आज दहेज़ की मांग के चलते बड़ी मुस्लिम लड़कियों का विवाह नहीं हो पा रहा है। दहेज़ की समस्या अब मुस्लिम समाज में भी बढ़ी है। इस आशय का बयान आल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा के अध्यक्ष मौलाना मुईनुद्दीन अशरफ ने दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में कुछ लोग गुमराह हो रहे है उन्हें सही राह दिखाने के लिए इमामों के माध्यम से जागृत करने का प्रयास किया जायेगा।

           उन्होंने अपने बयान में मुल्क और मिल्लत की मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुए समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा की ख़ुशी से दहेज़ दिया जाता है तो कोई समस्या नहीं है लेकिन लड़की के माता पिता की हैशियत से अधिक दहेज़ की मांग अनुचित है। जिसके कारण अधिक आयु होने पर भी गरीब लड़कियों का विवाह करना मुश्किल होने लगा है। मौलाना अशरफ ने कहा कि समाज खासकर युवाओं को नशे की लत से बाहर निकलने व नशा मुक्ति पर काम करने के लिए लोगों को आना चाहिए। उन्होंने कहा मेरे प्रयास से मुंब्रा में नशा विरोधी मुहीम चलाई गयी जिसका काफी सकारात्मक असर हुआ है लेकिन यह काफी नहीं है।  इसके लिए और अधिक प्रयास करने की जरुरत है।  मौलाना अशरफ ने कहा कि मेरे ऊपर संस्था के अध्यक्ष की जिम्मेदारी है जिसे मैं पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाने के लिए तैयार हूँ। इस कार्य में उलेमाओं का अच्छा सहयोग मिल रहा है। धार्मिक शिक्षा के साथ दुनिया की अन्य शिक्षा को बढ़ावा देकर बच्चों को अच्छा इन्सान बनाने के लिए प्रयास होना चाहिए है। उन्होंने गरीबी और अर्थित परेशानी से जूझ रहे होनहार बच्चों की शिक्षा पूरी करने के लिए समाज के सक्षम लोगों के आगे आने की अपील करते हुए इलाज खर्च वहन न कर पाने वालों मरीजों के दवा उपचार के लिए मदद करने के लिए लोगों के को आगे आने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि फिजूल खर्ची से बचकर गरीबों की शिक्षा , स्वास्थ्य व जीवन के आवश्यक कार्यों में जरुरतमंद लोगों की मदद करने की जरुरत है।

संबंधित पोस्ट

फेरेवालों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई मुहिम तेज 

Aman Samachar

राज्य में पूर्ण लाकडाउन लगाने का मंत्रिमंडल का दबाव , मुख्यमंत्री ले सकते हैं निर्णय – जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

 बैंक ऑफ बड़ौदा ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक आत्मानिर्भर भारत रन अल्ट्रा-मैराथन  कुमार अजवानी सम्मानित

Aman Samachar

ठाणे में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ के शिविर को मिली स्वतःस्फूर्त प्रतिक्रिया

Aman Samachar

स्थानीय निकायों को महासभा आयोजित करने का सरकार ने नीतिगत निर्णय नहीं लिया तो उच्च न्यायालय 23 फरवरी को सुनाएगा आदेश 

Aman Samachar

जवाहरबाग स्मशानभूमी का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने आवश्यक कार्य पूरा कराने का दिया आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!