Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में एक दिन महिलाओं के लिए टीकाकरण अभियान

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, ठाणे मनपा ने अब तक टीकाकरण अभियान के तहत 9 लाख टीकाकरण पूरा कर लिया है। महिलाओं का अधिकतम टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक माह के चौथे सप्ताह में एक दिन पार्किंग प्लाजा में महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह पहल अगले सोमवार 23 अगस्त से शुरू होगी।इस आशय की जानकारीमनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने दी है।
           कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार मनपा प्रशासन कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खुराक देने की प्रक्रिया शुरू है। सरकार से उपलब्ध वैक्सीन स्टॉक के अनुसार मनपा के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी नागरिकों को दूसरी खुराक दी जा रही है। टीकाकरण अभियान में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में पार्किंग प्लाजा पर एक दिवसीय टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।
            कई गरीब और जरूरतमंद महिलाएं अलग-अलग जगहों पर काम कर रही हैं, और कई को सुबह जल्दी काम के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसलिए उनके लिए टीकाकरण केंद्र जाना संभव नहीं है। कई महिलाएं इस भीड़ के कारण टीकाकरण केंद्र पर नहीं रुकती हैं।  ठाणे शहर में अब तक कुल 477550 पुरुष और 423488 महिलाएं (160 गर्भवती महिलाओं और 5 बिस्तर पर पड़ी महिलाओं सहित) को टीका लगाया गया है। टीकाकरण के ये आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं की संख्या कम है। टीकाकरण में महिलाओं की संख्या बढ़ाने या उनके टीकाकरण में तेजी लाने के लिए विशेष रूप से महिलाओं के लिए पहल शुरू की जा रही है। महापौर नरेश म्हस्के और आयुक्त डॉ.विपिन शर्मा ने महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष टीकाकरण की योजना शुरू किया है।

संबंधित पोस्ट

निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की सफलता

Aman Samachar

मनपा के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश की आनलाईन प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar

मनपा में 5 अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जनजाति व 17 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित 

Aman Samachar

नफरत फैलाने वाला बयान देने के मामले विधायक भोईर पर कब होगी कार्रवाई – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

धर्मान्तरण का आरोपी शाहनवाज रायगढ़ जिले से गिरफ्तार , यु पी पुलिस आरोपी को लेकर गाजियाबाद रवाना

Aman Samachar

राकांपा ने एडवोकेट जिया सैयद को 148 ठाणे विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!