Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

महानगर गैस लिमिटेड ने यूनिसन एन्वायरो प्रायवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिए किया समझौता

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल या कंपनी) ने यूईपीएल में १००% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए युनिसन एन्वायरो प्रायवेट लिमिटेड (यूईपीएल) और यूईपीएल के मौजूदा शेयरधारकों (अशोका बिल्डकॉन लि. और मॉर्गन स्टेन्ली इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा प्रबंधित निवेश फंड) के साथ शेयर पर्चेज़ एग्रीमेंट (एसपीए) पर हस्ताक्षर किया है। एसपीए विनियामक प्राधिकारियों से प्रथागत स्वीकृतियों के अधीन होगा।

       इस अधिग्रहण की बदौलत एमजीएल महाराष्ट्र (रत्नागिरी, लातूर और उस्मानाबाद) तथा कर्नाटक (चित्रदुर्ग और दावणगेरे) के नए भौगोलिक क्षेत्रों में विस्तार कर सकेगी जिससे दीर्घकालिक वृद्धि के लिए नए आयाम खुलेंगे। यह व्यवहार एमजीएल के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है और उसकी मौजूदगी का विस्तार कंपनी को एक विशाल नेटवर्क और ग्राहक आधार में उसकी भावी व्यावसायिक विकास की गतिविधियों को ऊँचाई प्रदान करने में मदद करेगा। इस विनिमय में एचडीएफसी बैंक इनवेस्टमेंट बैंकिंग एमजीएल के लिए विशेष रूप से ट्रांजैक्शन एड्वाइज़र था। कोटक इनवेस्टमेंट बैंकिंग अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड तथा मॉर्गन स्टेन्ली इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए विशेष वित्तीय सलाहकार थी।श्री आशू सिंघल, एमजीएल के प्रबंध निदेशक ने कहा,“यूनिसन एन्वायरो प्रायवेट लिमिटेड में १००% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करके हमें खुशी हो रही है।

         इस अधिग्रहण से संसाधनों का एकीकरण करने और समन्वय करने की बेजोड़ क्षमता मिलेगी. क्षेत्र में अपने गहरे ज्ञान, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए रणनीतियों तथा सक्षम कार्यबल के साथ एमजीएल अपने सामने विद्यमान अवसरों का लाभ लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीजीडी सेक्टर में नए अवसरों का लाभ लेने के लिए एमजीएल रणनीतिक रूप से तैयार है, क्योंकि अपने ग्राहकों को ऊँची गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करते हुए इसने अपने प्रचालन के क्षेत्रों का विस्तार जारी रखा है। इस अधिग्रहण से एमजीएल को महाराष्ट्र के अंदर और बाहर अपने नेटवर्क का विस्तार करने में मदद मिलेगी और वह एक व्यापक ग्राहक आधार को सुरक्षा के साथ अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान कर सकेगी, जिससे संस्थान की दीर्घकालिक वृद्धि में योगदान दिया जा सकेगा।”

      अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड के डायरेक्टर और यूनिसन एन्वायरो के चेयरमैन श्री आशीष कटारिया ने कहा,“अशोका बिल्डकॉन ने निरंतर विकास के अवसरों की तलाश की है जो कंपनी की परखी हुई प्रोजेक्ट क्रियान्वयन की कुशलताओं का लाभ ले सके। २०१६ में, हमने गैस वितरण के क्षेत्र को एक ऐसे अवसर के रूप में पहचाना था और उद्योग के अनेक अग्रणी नवोन्मेषकारी समाधानों का क्रियान्वयन किया है। यूईपीएल ने जिस तरह से ऊँचाइयों को छुआ है, वह हमारे लिए खुशी की बात है। हमें विश्‍वास है कि यूईपीएल इस सौदे से एमजीएल अपनी पूरी क्षमता को हासिल करने में मदद करेगी। यह सफल विनिवेश एबीएल की पूरी चक्रीय विश्‍वसनीयताओं और व्यवसाय को विकसित करने, निर्माण करने, कमिशन, प्रचालन और निवेशों की बिक्री करने के लिए पूँजी का सक्षमता से उपयोग करने की खूबी को पुष्ट करता है। ”इस व्यवसाय का उसकी वास्तविक क्षमता तक ले जाने के लिए कर्मचारियों के योगदान की भी

संबंधित पोस्ट

प्रशासन के प्रयासों बावजूद जिले के लाखों नागरिक अभी भी कोरोना टीकाकरण से वंचित 

Aman Samachar

अपने क्रेडिट कार्ड पर ई.एम.आई. का विकल्प चुनते समय ध्यान में रखने वाली बातें- मयंक मार्कंडे

Aman Samachar

कोपरी के निवासियों को डेवलपर ने दिया धोखा ,ठाणे कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Aman Samachar

मुसलमानों की सहनशीलता को बुजदिली ना समझा जाए – अबू आसिम आजमी

Aman Samachar

वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेता बी एन सिंह का लम्बी बीमारी के चलते निधन , आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार 

Aman Samachar

कोपरखैरणे विभाग में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!