Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

एंटीलिया विस्फोटक कांड की अब जल्द बनेगी वेब सीरीज

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो कार पाए जाने की घटना को जहां दो साल पूरे हुए, वहीं अब बॉलीवुड इस विषय पर एक सनसनीखेज़ और रोमांचक वेब सीरीज बनाने में काफी दिलचस्पी दिखाई दे रही है.
           गौरतलब है कि इस विषय पर दो खोजी पत्रकार संजय सिंह और राकेश त्रिवेदी की जोड़ी ने एक बहुचर्चित किताब लिखी, जिसका शीर्षक ‘CIU: क्रिमिनल्स इन यूनिफॉर्म’ है. इसे विख्यात पब्लिशर हार्पर कॉलिंस ने प्रकाशित किया है. हालांकि प्रकाशक शायद कानूनी अड़चन से दूर रहने के लिए इसे लगातार एक काल्पनिक कहानी बताते रहे हैं लेकिन असल में ये कहानी शुरुवात से लेकर अंत तक आपको इशारा दे देती है कि ये किस घटना पर आधारित है. अब ‘बॉम्बे स्टेंसिल’ नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी ने ‘हार्पर कॉलिंस’ के साथ किताब के ऑडियो विजुअल राइट्स के लिए एक करार तय कर लिया है, जिसके तहत वे CIU: क्रिमिनल्स इन यूनिफॉर्म’ पर आधारित एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज बनाना चाहते हैं. हार्पर कॉलिंस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी.
         ‘रनवे 34’ और ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2’ के सह-निर्माता कंपनी बॉम्बे स्टैंसिल इस कंटेंट को लेकर एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ अंतिम दौर की बातचीत कर रही है. बॉम्बे स्टैंसिल के दुष्यंत सिंह को बारोट हाउस (2019), परछाई: घोस्ट स्टोरीज़ बाय रस्किन बॉन्ड (2019) और अभय (2019) की रचनात्मक टीम का हिस्सा होने के लिए भी जाना जाता है. निर्माता हसनैन हुसैनी और दुष्यंत सिंह इस वेब सीरीज के लिए एक मशहूर फिल्म निर्माता को भी लॉक करने की प्रक्रिया में हैं.
        प्रोड्यूसर्स ने कहा कि “CIU ये कहानी कई रहस्यों से भरी है. कई ट्विस्ट और टर्न के साथ ये एक रोमांच से भरपूर कहानी है. इसमें लेखक के खोजी पत्रकारिता में समृद्ध अनुभव का योगदान अहम है. हमें विश्वास है कि इस कहानी में एक सफल वेब सीरीज बनने की पूरी क्षमता है. हम इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं.”
         लेखक संजय सिंह ने बताया, ”सीआईयू: क्रिमिनल्स इन यूनिफॉर्म’ के मराठी और हिंदी संस्करण ने पाठकों के बीच असाधारण रूप से बेहद अच्छा प्रदर्शन किया. सोशल मीडिया पर हर समीक्षा से पता चलता है कि पाठकों ने किताब को कैसे पसंद किया हार्पर कॉलिन्स द्वारा अंग्रेजी संस्करण इसे पाठकों के नए बड़े समूह के अलावा नई ऊंचाइयोंं तक ले गया है.”
         हार्पर कॉलिन्स इंडिया के कार्यकारी संपादक, सचिन शर्मा ने कहा, “सीआईयू जैसी रोमांचक और मनोरंजक किताब पर वेब सीरीज बनना स्वाभाविक है. हमें विश्वास है कि निर्माता इस शानदार किताब को उतने ही शानदार वेब सीरीज में तब्दील करने में सफल होंगे.

संबंधित पोस्ट

मुंबई में बिजली की कमी दूर करने के तरीके तलाशने की जरुरत – निनाद पितले

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की स्मृति में विशेष चिकित्सा भवन व अनुसंसाधन केंद्र बनेगा – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

सीएसआर पहल के रूप में 170 किलोवाट सौर ऊर्जा ग्रिड की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये का योगदान

Aman Samachar

महाराष्ट्र में गत चौबीस घंटे में 34 हजार 031 नए मरीज , 594 मरीजों की मृत्यु

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस और स्कूट ने पूरे भारत में सभी स्थानों पर टीकाकरण यात्रा लेन नेटवर्क का किया विस्तार

Aman Samachar

2021-22 का 3443 करोड़ रूपये संशोधित व 2022-23 का 4910 करोड़ रूपये का मूल बजट मंजूर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!