Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

अपने क्रेडिट कार्ड पर ई.एम.आई. का विकल्प चुनते समय ध्यान में रखने वाली बातें- मयंक मार्कंडे

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] हम सभी की अपने जीवन में बहुत सी चाहते होती हैं। चाहे वह अपनी मनपसंद जगह पर छुट्टियाँ बिताने की हो, कोई ऑनलाइन कोर्स करने की हो, सबसे अच्छा डी.एस.एल.आर. कैमरा खरीदने की हो, या सबसे नया आईफोन खरीदने की हो या अपनी-अपनी माँओं के लिए कोई नए ज़माने का रेफ्रिजरेटर या अवन खरीदने की हो। ऐसे मामलों में क्रेडिट कार्ड बेहद फायदेमंद हो सकते हैं, बशर्ते उनका इस्तेमाल समझदारी और विवेकपूर्ण ढंग से किया जाए। ये कार्ड्स भुगतान करने की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए काफ़ी सुविधा प्रदान करते हैं और नकदी लेकर चलने की ज़रूरत को समाप्त कर देते हैं। इसके अलावा, अपने क्रेडिट कार्ड से की गई ख़रीदारी को सुविधाजनक मासिक किश्तों (ई.एम.आई.) में बदलकर आप अपनी जेब पर बोझ डाले बिना ही महँगी चीज़ें खरीद सकते हैं। ई.एम.आई. पर अधिक कीमत वाले उत्पादों को खरीद पाना शायद उन अहम बातों में से एक है जो लोगों को क्रेडिट कार्ड की ओर आकर्षित करती हैं।

अपनी खरीदारी को ई.एम.आई. में कब बदलें

क्रेडिट कार्ड पर ई.एम.आई. उपयोगी और सुविधाजनक हो सकती है, हालाँकि, कुछ ऐसी परिस्थितियाँ होती हैं जिनमें इस सुविधा का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है। ई.एम.आई. उस समय काम की होती है जब आप कुछ ऐसा खरीदना चाहते हैं जिसके लिए आपका बैंक बैलेंस काफ़ी नहीं होता है। साथ ही, जब आप अपने क्रेडिट कार्ड पर अधिक खर्च कर लेते हैं, तो ई.एम.आई. आपको ब्याज की ऊँची दरों से बचा सकती है। ऐसे में ई.एम.आई. का विकल्प मिलने से आपकी ब्याज दर आधी हो सकती है। इसके अलावा, ये विकल्प सिर्फ़ एक बटन को क्लिक करने पर या कॉल के ज़रिए उपलब्ध होते हैं, इसके लिए किसी और कागज़ी कार्यवाही या प्रक्रिया करने की कोई ज़रूरत नहीं होती है। कभी-कभी आपकी क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट भी इस विकल्प को ढूँढ़ने में आपकी मदद कर सकती है।

क्रेडिट कार्ड पर ई.एम.आई. विकल्प चुनते समय ध्यान में रखने वाली बातें

प्रॉसेसिंग शुल्क: ई.एम.आई. की सुविधायें एक मामूली से प्रॉसेसिंग शुल्क पर आधारित होती हैं। कृपया चुनने से पहले इसकी जाँच कर लें। इसके अलावा, कई बैंक बिना किसी ई.एम.आई. वाले ऑफ़र भी देते हैं जिनका आप लाभ ले सकते हैं।

उपलब्ध क्रेडिट: आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कार्ड में पर्याप्त क्रेडिट हो ताकि आपका ई.एम.आई. का निवेदन अस्वीकार न हो जाए। क्रेडिट राशि उस रक़म से अधिक या उसके बराबर होनी चाहिए जिसे आप ई.एम.आई. में बदलना चाहते हैं।

आपकी क्रेडिट सीमा में अस्थायी कमी: जैसे ही आपकी ई.एम.आई. शुरू होती है, आपका बैंक ई.एम.आई. विकल्प के माध्यम से आपके द्वारा की गई खरीदारी के मूल्य के बराबर राशि को अस्थायी रूप से रोक देगा।

संबंधित पोस्ट

3 स्थानों में मॉर्निंग वॉक प्लाजा’ के पहले दिन नागरिकों का अच्छा समर्थन – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

अवैध रेती उत्खनन करने वाले 80 लाख रूपये के उपकरण जिला प्रशासन ने किया नष्ट 

Aman Samachar

जिले में 17 हजार 975 घरकुल पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व पहली क़िस्त वितरण 

Aman Samachar

कोरोना से मरने वालों की जांच के लिए मनपा ने गठित की डेथ आडिट समिति 

Aman Samachar

ईटन इंडिया की सभी साइटें जीरो वाटर डिस्चार्ज के रूप में प्रमाणित

Aman Samachar

पालघर नगर पालिका , बोईसर ग्राम पंचायत स्लम पुनर्वास प्राधिकरण में शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!