Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

होली महोत्सव में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री के आगमन से लोगों में उत्साह हुआ दुगुना 

उत्तर भारतीय हिन्दू प्रतिष्ठान के होली महोत्सव 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे में उत्तर भारतीय हिन्दू प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित होली महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आये उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व विधान परिषद् सदस्य दिनेश शर्मा ने आयोजक व पूर्व नगर सेवक संजय पांडेय और उनके पुत्र सिद्धार्थ पांडेय और अशुतोष पांडेय की सराहना की।

         पूर्व उप मुख्यमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि आज मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीय कर्मठ हैं वह जो चाह लेते हैं कर गुजरते हैं। उन्होंने संजय पांडेय को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि इन्होंने महाराष्ट्र की धरती पर अपने कार्यों के चलते एक अच्छा मुकाम बनाया है। इनके दोनों पुत्र सिद्धार्थ और आशुतोष राम और लक्ष्मण की जोड़ी की तरह समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। जिसका परिणाम है कि होली महोत्सव में इतना बड़ा जनसमूह अपने सामने उपस्थित है और यह देखकर मुझे अपार आनंद हो रहा है। संजय पांडेय राष्ट्रवादी व्यक्ति हैं उनके प्रतिष्ठान द्वारा संस्कृति और परम्परा को बचाने के लिए उन्हें और उनके दोनों पुत्र सिद्धार्थ और आशुतोष को बधाई देता हूँ। मुंबई व महाराष्ट्र आपकी कर्म स्थली है इसके विकास और तरक्की की आपकी पहली जवाबदेही है। अपने प्रदेश और जिलों की सुनहरी यादें भी बनाए रखे। उत्तर प्रदेश के लोग महाराष्ट्र की प्रगति के सहायक बनेंगे।
           पूर्व सांसद हरिबंश सिंह ने संजय पांडेय और सिद्धार्थ पांडेय के प्रयासों की सरहना करते हुए लोगों से प्रतिष्ठान के साथ जुड़कर सहयोग करने का आवाहन किया। होली महोत्सव में उत्तर भारतीयों की भीड़ और उत्साह को देखते हुए वे खुद को रोक नहीं पाए। ख़ुशी से गदगद हरिबंश सिंह ने होली के गीत गाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। इसी तरह पूर्व मंत्री रमेश दुबे और पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी ने भी संजय पांडेय , सिद्धार्थ और आशुतोष के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी।
 पूर्व उप मुख्यमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि होली उल्हास और दिवाली विश्वास का त्यौहार है। भगवान कृष्ण गोपियों के साथ होली खेलते थे वह स्नेह की होली होती थी। प्रेम का सन्देश देने के लिए दोनों हाथ से मुरली बजाते थे। आज मोबाईल ने लोगों से प्रेम छीन लिया है।अब लोग गले मिलने की बजाय मोबाईल पर हैपी होली करते हैं। आज प्रतिष्ठान की ओर से होली महोत्सव का आयोजन कर लोगों में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है जो बड़ा ही सराहनीय है।
        उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन प्रशासन चाह ले तो बदलाव आ ही जाता है अब प्रदेश ही नहीं देश बदल रहा है। आज उत्तर प्रदेश , बिहार , रजस्थान जहाँ से भी आप आये अपने कर्मस्थल में काम कर रहे है। अपने जिलों को याद रखिये जिस राज्य में है उसके विकास में सहयोग करें। उत्तर प्रदेश में बहुत रोजगार आ गए है। पांच वर्ष में प्रदेश में 20 हवाई अड्डे , 17 एक्सप्रेस वे , 75 मेडिकल कालेज बनने की ओर बढ़ रहे है , मेट्रो का काम हो रहा है। आदरनीय हरिबंश सिंह उत्तर प्रदेश से सांसद रहे हैं मुंबई की शान है। इनके बेटे ने जो कभी हारता नहीं उसे हराया है।
         होली महोत्सव में भोजपुरी अभिनेता अमरीश सिंह , अभिनेत्री राधा सिंह समेत कई कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करके उपस्थित जनसमुदाय का उत्साह बढाया। लोक गायक सोनू सिंह सुरीला ने अपने साथी कलाकारों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस होली महोत्सव में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्मंत्री शर्मा, मुंबई के बड़े उत्तर भारतीय नेताओं ,  सर्वदलीय स्थानीय नेताओं , सामाजिक कार्यकर्ताओं व भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों के आगमन से पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

संबंधित पोस्ट

लोकमान्य नगर का  क्लस्टर के माध्यम से विकसित करने का आश्वासन 

Aman Samachar

 ग्रामीणों को आवश्यक सुविधा व ठगी करने वाले ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई हो – कपिल पाटील 

Aman Samachar

शिवाजी महाराज के पुतले का दूध से अभिषेक कर राकांपा ने किया बोम्मई की प्रतिमा को चप्पल मारो आंदोलन

Aman Samachar

डायघर की एक गैरेज में आग लगने से 17 दोपहिया वाहन जलकर ख़ाक 

Aman Samachar

स्वराज्य महोत्सव पहल के तहत कोंकण भवन में हुआ सामूहिक राष्ट्रगान गायन

Aman Samachar

समाजसेवी हिन्दी प्रेमी एड बी एल शर्मा पंचतत्व में विलीन

Aman Samachar
error: Content is protected !!