Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घोडबंदर रोड इलाके में अतिरिक्त पानी आपूर्ति शीघ्र शुरू करने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] घोडबंदर रोड इलाके में पानी की समस्या को सुलझाने के लिए मनपा प्रशासन तैयार है। पानी की समस्या सुलझाने का श्रेय लेने के प्रयास में नागरिकों को अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नगर सेवक मनोहर डुंबरे ने कहा है कि इलाके की पानी समस्या को अविलंब सुलझाने के लिए मनपा की कदम उठाना चाहिए।                              घोडबंदर रोड सहित ब्रम्हांड , पातली पाडा आदि इलाके की पानी समस्या को नगर सेवक डुंबरे पहले आवाज उठाया।  इस समस्या को लेकर भाजपा शहर अध्यक्ष व एमएलसी निरंजन डावखरे ,विधायक संजय केलकर ,की उपस्थिति में 5 अक्टोबर को मनपा आयुक्त के कक्ष में बैठक हुई। जिसमें घोडबंदर रोड इलाके के  10 एमएलडी अतिरिक्त पानी  देने का मनपा आयुक्त ने अधिकारीयों को निर्देश दिया था। उसका क्रियान्वयन न होने पर महापौर नरेश म्हस्के ने दिसंबर के पहले सप्ताह में बैठक लेकर अतिरिक्त पानी आपूर्ति का निर्देश दिया।  इसके दुसरे दिन शिवसेना का एक प्रतिनिधि मंडल महापौर म्हस्के से मिलकर ज्ञापन देकर पानी बढ़ाने का दावा किया। नगर सेवक डुंबरे ने कहा है कि पानी की समस्या सुलझाने का श्रेय शिवसेना को देने का प्रयास किया जा रहा है जिसके चलते बढ़ाकर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इलाके के नागरिक पानी की समस्या का सामना कर रहे है। तीन सप्ताह बीतने के बाद भी महापौर के निर्देश का क्रियान्वयन नहीं हुआ है। नगर सेवक मनोहर डुंबरे ने कहा है कि मई करीब दो वर्ष से घोडबंदर इलाके में पानी की आपूर्ति बढाने की मांग कर रहा हूँ। निर्देश के बावजूद श्रेय लेने के प्रयास के चलते नागरिकों को पानी की समस्या झेलना पड़ रहा है।  उन्होंने मांग किया है कि नागरिकों की पानी की समस्या सुलझाने की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए।

संबंधित पोस्ट

बुधवार से कौसा कोविड अस्पताल पुनः शुरू कराने का अतिरिक्त मनपा आयुक्त ने दिया आदेश – पठान  

Aman Samachar

दलितों को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने पर मुंब्रा में दो दिनों से अनशन 

Aman Samachar

जश्न-ए-बहुगुणा का मुंबई के रंगशारदा में 21 मई को आयोजन

Aman Samachar

आपातकालीन स्थिति में गरीब मरीजों को मदद मिलनी चाहिए – रईस शेख

Aman Samachar

शहापुर में पशु वैद्यकीय दवाखाना की इमारत का सभापति के हाथो भूमिपूजन 

Aman Samachar

लाखों रूपये की बिजली चोरी, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar
error: Content is protected !!